
दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में हिली धरती
ABP News
Earthquake Today: शुक्रवार की रात दिल्ली-एनसीआर, चंडीगढ़ और जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए. लोग डरकर घरों से बाहर निकल गए.
दिल्ली-NCR में शुक्रवार (3 अप्रैल) की रात भूकंप के तेज झटके महसूस हुए. जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में धरती हिल गई. पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और राजस्थान में भी लोगों ने झटके महसूस किए. फिलहाल किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है. भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदुकुश पर्वत था. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.9 माफी गई. जम्मू-कश्मीर के इलाकों में करीब 10 से 15 सेकेंड तक झटके महसूस हुए. लोग डरकर घरों से बाहर निकल गए.
भूकंप के झटके चार देशों भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और ताजिकिस्तान में महसूस किए गए. हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. बताया जा रहा है कि अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र में शुक्रवार को 5.9 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके जम्मू-कश्मीर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में महसूस किए गए.
#BREAKING | दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भूकंप के तेज झटके@Sheerin_sherry | @qasifm https://t.co/smwhXURgtc#ABPNews #Newsat10onABP #Delhi #NCR #JammuKashmir #Earthquake pic.twitter.com/bYVYRIuNlB

मध्य प्रदेश विधानसभा में घटती जा रही कांग्रेस विधायकों की संख्या, जीतू पटवारी की बढ़ रहीं मुश्किलें!
मध्य प्रदेश में जून 2026 में राज्यसभा की तीन सीटों पर चुनाव होना है. इससे पहले कांग्रेस के विधायकों की संख्या कम होती जा रही है. इस मामले ने कांग्रेस और जीतू पटवारी की चिंता बढ़ा दी है.

AAP की मांग के बाद भी राज्यसभा में अपनी आवाज बुलंद कर सकते हैं राघव चड्ढा, उनके पास हैं ये चार ऑप्शन
AAP ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र भेजकर आग्रह किया है कि सांसद राघव चड्ढा को बोलने के लिए पार्टी के कोटे में से समय आवंटित न करें. इसके बाद यह सवाल उठ रहे हैं कि फिर चड्ढा सदन में कैसे अपनी बात रखेंगे.











