
Nalanda News: 'सरकार नाम की कोई चीज नहीं है', नालंदा में महिला से छेड़छाड़ की जघन्य वारदात पर भड़के पप्पू यादव
ABP News
Nalanda News In Hindi: नालंदा में सड़क किनारे एक महिला के साथ छेड़छाड़ के बाद अपत्तिजनक वीडियो वायरल कर दिया. इस मामले पर सांसद पप्पू यादव भड़क गए हैं.
बिहार के नालंदा जिले में एक महिला के साथ सरेआम छेड़छाड़ कर उसे सड़क पर घुमाने के मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया. इस घटना पर सियासत तेज हो गई है. पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने मामले पर प्रतिक्रिया दी है.
पप्पू यादव ने कहा कि हम बच्ची के सवाल पर नालंदा जा रहे हैं. मेरे लिए वह महत्वपूर्ण है. घटना तो घटित हो चुकी है. उन्होंने कहा कि सरकार नाम की कोई चीज नहीं है. आरोप लगाया कि कहां क्या हो रहा है इससे सरकार को मतलब नहीं है.
उन्होंने महिला के साथ छेड़छाड़ के मामले पर कहा कि महिला के प्राइवेट पार्ट से छेड़खानी करना, भीड़ के द्वारा वीडियो बनाना दुखद है. उन्होंने आगे कहा कि समाज ज्यादा गंदी सोच का हो गया है. बार-बार कहूंगा की समाज में जिस तरीके से 80-85 प्रतिशत सूखा नशा और अश्लील वीडियो देखने की प्रवृति और फिर बेटी को बेटी न समझना, समाज के अंदर इसका विरोध न करके आनंद लेना यह मेरे लिए बहुत दुखद बात है.
इस दौरान उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद सत्ताधारी या विपक्ष के एक भी विधायक द्वारा पीड़ित महिला से मिलने न जाना यह महादुखद है. उन्होंने आगे कहा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वहां पहुंची थी, लेकिन बेटियों के लिए एक शब्द नहीं किया गया. बिहार में लगातार बेटियों के साथ घिनौनी हरकतें की जा रही हैं. इससे बड़ी घटना धरती पर क्या हो सकती है.

मध्य प्रदेश विधानसभा में घटती जा रही कांग्रेस विधायकों की संख्या, जीतू पटवारी की बढ़ रहीं मुश्किलें!
मध्य प्रदेश में जून 2026 में राज्यसभा की तीन सीटों पर चुनाव होना है. इससे पहले कांग्रेस के विधायकों की संख्या कम होती जा रही है. इस मामले ने कांग्रेस और जीतू पटवारी की चिंता बढ़ा दी है.

AAP की मांग के बाद भी राज्यसभा में अपनी आवाज बुलंद कर सकते हैं राघव चड्ढा, उनके पास हैं ये चार ऑप्शन
AAP ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र भेजकर आग्रह किया है कि सांसद राघव चड्ढा को बोलने के लिए पार्टी के कोटे में से समय आवंटित न करें. इसके बाद यह सवाल उठ रहे हैं कि फिर चड्ढा सदन में कैसे अपनी बात रखेंगे.











