
AAP के हमलों के बीच राघव चड्ढा ने शेयर किया '2 मिनट' का वीडियो, 'भगत सिंह को भारत रत्न...'
ABP News
AAP के हमलों के बीच राघव चड्ढा ने शेयर किया '2 मिनट' का वीडियो, 'भगत सिंह को भारत रत्न...'
अपनी ही पार्टी के निशाने पर आए आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने एक और वीडियो शेयर किया है. इसे उन्होंने 'मेरे दो मिनट' नाम से शेयर किया और भारत का तिरंगा इमोजी के तौर पर लगाया है. इस वीडियो में संसद में कई मुद्दे को उठा रहे हैं. एक विषय शहीद भगत सिंह को भारत रत्न देने से जुड़ा है. बठिंडा से बीकानेर चलने वाली ट्रेन से भी जुड़ा एक मुद्दा है. दरअसल, आप ने आरोप लगाया कि वो पंजाब से जुड़े मुद्दे नहीं उठाते. राघव चड्ढा ने इन आरोपों पर वीडियो मैसेज के लिए जरिए एक तरह से पलटवार किया है.
🇮🇳 pic.twitter.com/NfITxUKLVE

मध्य प्रदेश विधानसभा में घटती जा रही कांग्रेस विधायकों की संख्या, जीतू पटवारी की बढ़ रहीं मुश्किलें!
मध्य प्रदेश में जून 2026 में राज्यसभा की तीन सीटों पर चुनाव होना है. इससे पहले कांग्रेस के विधायकों की संख्या कम होती जा रही है. इस मामले ने कांग्रेस और जीतू पटवारी की चिंता बढ़ा दी है.

AAP की मांग के बाद भी राज्यसभा में अपनी आवाज बुलंद कर सकते हैं राघव चड्ढा, उनके पास हैं ये चार ऑप्शन
AAP ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र भेजकर आग्रह किया है कि सांसद राघव चड्ढा को बोलने के लिए पार्टी के कोटे में से समय आवंटित न करें. इसके बाद यह सवाल उठ रहे हैं कि फिर चड्ढा सदन में कैसे अपनी बात रखेंगे.











