
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को आसानी से खोल सकते हैं, खूब पैसा कमा सकते हैं..', राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी
ABP News
Middle East Tension: ईरान को एक बार फिर अमेरिका ने धमकी दी है. उन्होंने इस बार सोशल मीडिया पर पोस्ट कर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर बयान दिया है. आइए जानते हैं, उन्होंंने क्या कहा है?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर धमकाते हुए ईरान के स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर बड़ा बयान दिया है. यह वो समुद्री मार्ग है, जहां से दुनिया भर में तेल और गैस की आपूर्ति की जाती है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने बयान में साफ कहा है कि होर्मुज को आसानी से खोल सकते हैं. तेल ले सकते हैं. खूब पैसा कमा सकते हैं. ट्रंप ने यह बयान अपने सोशल मीडिया ट्रूथ पर जारी किया है.
उन्होंने शुक्रवार को कहा है कि अगर अमेरिका के पास थोड़ा और समय होता तो वह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोल सकता था और इसमें से तेल ले सकता था. ट्रंप ने पोस्ट में कहा कि थोड़े और समय के साथ हम आसानी से होर्मुज को खोल सकते हैं. तेल ले सकते हैं. खूब पैसा कमा सकते हैं. यह दुनिया के लिए एक खजाना साबित होगा?
हालांकि, राष्ट्रपति ट्रंप ने यह साफ नहीं किया है कि अमेरिका इस रास्ते पर ईरान के कंट्रोल को कैसे खत्म कर सकता है. ट्रंप यहां किस तेल का जिक्र कर रहे हैं.
दुनिया के लिए क्यों जरूरी है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज

मध्य प्रदेश विधानसभा में घटती जा रही कांग्रेस विधायकों की संख्या, जीतू पटवारी की बढ़ रहीं मुश्किलें!
मध्य प्रदेश में जून 2026 में राज्यसभा की तीन सीटों पर चुनाव होना है. इससे पहले कांग्रेस के विधायकों की संख्या कम होती जा रही है. इस मामले ने कांग्रेस और जीतू पटवारी की चिंता बढ़ा दी है.

AAP की मांग के बाद भी राज्यसभा में अपनी आवाज बुलंद कर सकते हैं राघव चड्ढा, उनके पास हैं ये चार ऑप्शन
AAP ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र भेजकर आग्रह किया है कि सांसद राघव चड्ढा को बोलने के लिए पार्टी के कोटे में से समय आवंटित न करें. इसके बाद यह सवाल उठ रहे हैं कि फिर चड्ढा सदन में कैसे अपनी बात रखेंगे.











