
Assam Assembly Elections 2026: ‘कांग्रेस की सरकार आई तो घुसपैठिए भी आएंगे’, ग्वालपाड़ा में गृह मंत्री अमित शाह का तीखा वार
ABP News
Amit Shah in Assam: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हमने दो बार सरकार बनाई और सारे घुसपैठिए चिह्नित करके रखा है. समय थोड़ा कम हो गया, एक साल और दे दो, हम राज्य को घुसपैठियों से मुक्त करा देंगे.
असम में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी काफी बढ़ गई है. इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम में चुनावी सभा करते हुए विपक्षी कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा है. इस दौरान उन्होंने असम में घुसपैठियों पर कार्रवाई और राज्य के आदिवासी समुदाय के विकास को लेकर भी कई बातें कहीं हैं.
कांग्रेस पार्टी पर अमित शाह ने साधा निशाना
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार (3 अप्रैल, 2026) को असम के ग्वालपाड़ा जिले के दुधनोई में एक चुनावी रैली को संबोधित किया. अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने असम को घुसपैठियों का अड्डा बनाकर रख दिया था. घुसपैठी असम में जमीन कब्जा कर बैठे हैं. अगर गलती से भी राज्य में कांग्रेस की सरकार आई तो आदिवासियों के बीच भी उनके घुसपैठिए घुसेंगे.
उन्होंने कहा, ‘आप हमें असम में पांच साल और सरकार चलाने का मौका दीजिए, तीसरी बार भी भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बनाइए. हमने दो बार सरकार बनाई और सारे घुसपैठिए चिह्नित करके रखे हैं. समय थोड़ा कम हो गया, एक साल और दे दो, हम राज्य को घुसपैठियों से मुक्त करा देंगे. सारे घुसपैठियों को चुन-चुनकर निकालेंगे और उन्हें वापस भेज देंगे.’

मध्य प्रदेश विधानसभा में घटती जा रही कांग्रेस विधायकों की संख्या, जीतू पटवारी की बढ़ रहीं मुश्किलें!
मध्य प्रदेश में जून 2026 में राज्यसभा की तीन सीटों पर चुनाव होना है. इससे पहले कांग्रेस के विधायकों की संख्या कम होती जा रही है. इस मामले ने कांग्रेस और जीतू पटवारी की चिंता बढ़ा दी है.

AAP की मांग के बाद भी राज्यसभा में अपनी आवाज बुलंद कर सकते हैं राघव चड्ढा, उनके पास हैं ये चार ऑप्शन
AAP ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र भेजकर आग्रह किया है कि सांसद राघव चड्ढा को बोलने के लिए पार्टी के कोटे में से समय आवंटित न करें. इसके बाद यह सवाल उठ रहे हैं कि फिर चड्ढा सदन में कैसे अपनी बात रखेंगे.











