
UP Weather Update: यूपी में नोएडा-आगरा समेत कई जिलों में आंधी-बारिश के साथ पड़ेंगे ओले, किसानों की बढ़ी चिंता
ABP News
UP Weather Update: नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से शुक्रवार से अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में कई जगह बारिश और ओले गिरेंगे. इसके अलावा कुछ जगह हल्की और मध्यम बारिश होगी.
उत्तर प्रदेश में अप्रैल के पहले सप्ताह में मौसम तेजी से बदल रहा है. मार्च में जहां गर्मी पड़ी, वहीं अब मौसम विभाग ने यूपी के मौसम को लेकर नया अलर्ट जारी किया है. नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से शुक्रवार से अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में कई जगह बारिश और ओले गिरेंगे. इसके अलावा कुछ जगह हल्की और मध्यम बारिश होगी. ओलों और भारी बारिश को लेकर किसानों को भी अलर्ट जारी किया गया है. शुक्रवार को वेस्ट यूपी में कई जगह बादल छाए हुए हैं और बूंदा-बांदी भी हुई है.
कई जगह गरज-चमक के साथ बिजली कड़कने के साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ़्तार से तेज हवा चलने की संभावना है. पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर पश्चिमी यूपी में कई जगह बारिश हुई भी है और रात तक तेज बारिश और ओले गिर सकते हैं.
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक वाराणसी, कौशांबी, प्रयागराज समेत आसपास के जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. तूफ़ान को भी लेकर लोगों से सचेत रहने को कहा गया है. तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है. वाराणसी में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गयी.
पश्चिमी यूपी में मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बिजनौर, बागपत, बुलंदशहर, मथुरा, अलीगढ़. हापुड. झांसी, आगरा में भी शुक्रवार को बारिश और ओलों का अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा कई और जिलों में बारिश हो सकती है. साथ ही तूफ़ान आने की संभावना है.

मध्य प्रदेश विधानसभा में घटती जा रही कांग्रेस विधायकों की संख्या, जीतू पटवारी की बढ़ रहीं मुश्किलें!
मध्य प्रदेश में जून 2026 में राज्यसभा की तीन सीटों पर चुनाव होना है. इससे पहले कांग्रेस के विधायकों की संख्या कम होती जा रही है. इस मामले ने कांग्रेस और जीतू पटवारी की चिंता बढ़ा दी है.

AAP की मांग के बाद भी राज्यसभा में अपनी आवाज बुलंद कर सकते हैं राघव चड्ढा, उनके पास हैं ये चार ऑप्शन
AAP ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र भेजकर आग्रह किया है कि सांसद राघव चड्ढा को बोलने के लिए पार्टी के कोटे में से समय आवंटित न करें. इसके बाद यह सवाल उठ रहे हैं कि फिर चड्ढा सदन में कैसे अपनी बात रखेंगे.











