
Weekly Rashifal: जुलाई का नया सप्ताह इन 5 राशियों के लिए रहेगा शुभ, मिलेगी आर्थिक उन्नति
AajTak
Weekly Rashifal: जुलाई का नया सप्ताह शुरू हो रहा है. ये सप्ताह 29 जुलाई से 4 अगस्त तक रहने वाला है. इस सप्ताह में कई राशियों को आर्थिक लाभ होगा और कुछ राशियों को नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं कि आपकी राशि के लिए आने वाला ये नया सप्ताह कैसा रहने वाला है.
Weekly Rashifal: जुलाई का नया सप्ताह आज से शुरू हो रहा है. ये सप्ताह 29 जुलाई से 4 अगस्त तक रहने वाला है. ज्योतिषियों की मानें तो, यह सप्ताह बेहद खास रहेगा क्योंकि इस सप्ताह की शुरुआत सावन के दूसरे सोमवार, शिवरात्रि, प्रदोष व्रत और समापन हरियाली अमावस्या से होगा. इस सप्ताह मेष, वृषभ, सिंह, तुला और मीन में धन लाभ के योग बन रहे हैं. हालांकि कुछ राशि के जातकों को कठिनाई का सामना भी करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं कि सभी राशि के जातकों के लिए नया सप्ताह कैसा रहने वाला है.
1. मेष- मेष राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह लाभदायक साबित होगा. सभी कार्यों में सफलता पाने में कामयाब रहेंगे. प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी. आपकी मधुर वाणी बिगड़े काम बनाने में मददगार साबित होगी. सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहेगा.
2. वृष- इस सप्ताह वृषभ वालों को कारोबार में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा. सारी गलतफहमियां दूर होंगी. कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है. सभी कामनाएं पूरी होंगी.
3. मिथुन- मिथुन वाले इस सप्ताह थोड़ा उतार चढ़ाव देखेंगे. कार्यक्षेत्र में कामकाज का बोझ बना रहेगा. किसी पर भरोसा न करें. सेहत का ध्यान रखें. साथ ही आर्थिक समस्या हो सकती है. 4. कर्क- सप्ताह की शुरुआत में कामकाज के सिलसिले में लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है. कोई बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकती है. सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह मिला-जुला साबित होगा.
5. सिंह- सिंह वालों के लिए यह सप्ताह शुभता लेकर आएगा. मनचाहा सपना पूरा होगा. प्रेम सबंधों में प्रगाढ़ता आएगी. यह सप्ताह लकी साबित होगा. कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है. आर्थिक लाभ हो सकता है.
6. कन्या- कन्या राशि के लिए यह सप्ताह थोड़ा भाग-दौड़ वाला रहेगा. कामकाज में थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. आर्थिक मामलों में लाभ होगा. व्यापार में मनचाहा लाभ होगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










