
FTA के फायदे गिनाने लगे अमित शाह, कहा- अब असम की चाय की चुस्की लेंगे EU के लोग
AajTak
डिब्रूगढ़ में सालाना अरबों रुपये की चाय पैदा होती है और यहां के मजदूरों की मेहनत ने असम को दुनिया भर में एक अलग पहचान दिलाई है. अब FTA से इनका व्यापार और बढ़ने का दावा किया जा रहा है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने असम के डिब्रूगढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि अब वो दिन दूर नहीं है, जब असम की चाय की चुस्की यूरोपीय संघ के 27 देशों के लोग लेंगे.
उन्होंने कहा कि भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) से असम की चाय को यूरोपीय बाजारों में बिना किसी टैरिफ (शुल्क) के पहुंचने का रास्ता खुल जाएगा. यह सौदा असम के चाय उद्योग और उसके उत्पादकों के लिए एक बड़ा आर्थिक अवसर पैदा करेगा.
टैक्स फ्री एक्सपोर्ट बढ़ेगी डिमांड
गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस, बर्लिन और अन्य यूरोपीय देशों में इस समझौते के लिए बातचीत की है, जिससे असम की चाय यूरोप के 27 देशों तक टैक्स छूट के साथ एक्सपोर्ट की सुविधा मिलेगी. इससे असम की चाय को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने में मदद मिलेगी और एक्सपोर्ट में बढ़ोतरी होगी.
दरअसल, सरकार के इस कदम से चाय बागान मजदूरों, उत्पादकों और व्यापारियों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद जताई गई है. बता दें, डिब्रूगढ़ में सालाना अरबों रुपये की चाय पत्ती पैदा होती है और यहां के मजदूरों की मेहनत ने असम को दुनिया भर में एक अलग पहचान दिलाई है.
अमित शाह ने मजदूरों की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने इस क्षेत्र और भारत को दुनिया में एक प्रमुख चाय निर्यातक के रूप में स्थापित किया है. अब यूरोप से कारोबारी समझौते के बाद चाय की निर्यात से आय बढ़ेगी, जिससे असम के चाय उद्यमियों और श्रमिकों की आमदनी मजबूत होगी.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









