
पिछले साल सबसे ज्यादा बिका ये स्मार्टफोन, टॉप 10 की लिस्ट में सिर्फ दो कंपनियों के फोन
AajTak
ऐपल और सैमसंग दो ऐसी कंपनियां हैं जिनका स्मार्टफोन मार्केट में काफी समय से दबदबा रहा है. काउंटर प्वाइंट रिसर्च का डेटा आ गया है. इस डेटा में कई चौंकाने वाले रिजल्ट भी हैं. आइए जानते हैं.
एक ऐसा स्मार्टफ़ोन जिसने भले ही उतनी सुर्खियां ना बटोरी हों, लेकिन वो सबसे ज्यादा बेचा गया है. काउंटर प्वाइंट रिसर्च की एक रिपोर्ट के मुताबिक़ 2025 में दुनिया भर में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफ़ोन iPhone 16 है.
ग़ौरतलब है कि इस बार भी सबसे ज्यादा फ़ोन बेचने वाली कंपनियों में ऐपल और सैमसंग का ही डंका बजा है. वर्ल्डवाइड बेस्ट सेलिंग स्मार्टफ़ोन की लिस्ट में 2024 में लॉन्च हुआ iPhone 16 पहले नंबर पर है.
दूसरे नंबर पर भी ऐपल का ही iPhone 16 Pro रहा, जबकि तीसरे नंबर पर iPhone 16 Pro Max रहा. चौथे नंबर पर iPhone 16e है, जबकि 5वें नंबर सैमसंग का Galaxy A16 5G ही.
2024 की तीसरी तिमाही यानी Q3 2024 में बेस्ट सेलिंग स्मार्टफ़ोन में नंबर-1 पर iPhone 15 था, जबकि दूसरे पर iPhone 15 Pro Max और तीसरे पर iPhone 15 Pro. चौथे नंबर पर Galaxy A14 5G रहा.
टॉप-10 बेस्ट सेलिंग स्मार्टफ़ोन की लिस्ट में ऐपल के चार स्मार्टफोन्स रहे, जबकि सैमसंग के पांच स्मार्टफ़ोन इस लिस्ट में हैं. Xiaomi का सिर्फ एक स्मार्टफ़ोन इस लिस्ट में जगह बना पाया जिसका नाम है Redmi 13C 4G.
2025 की तीसरी तिमाही में बेस्ट सेलिंग की लिस्ट में शाओमी का कोई स्मार्टफ़ोन नहीं है. इस लिस्ट में 5 स्मार्टफ़ोन ऐपल के हैं, जबकि पांच ही स्मार्टफ़ोन सैमसंग के हैं.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









