
'रेप कर रहे थे और हंसते हुए वीडियो बना रहे थे लड़के...' स्कूल गर्ल ने बताई अपनी दर्दनाक कहानी
AajTak
ब्रिटेन में किशोरों द्वारा की गई यौन हिंसा, सोशल मीडिया के दुरुपयोग और नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही है. हाल ही में सामने आए मामले ने इस मुद्दे की संवेदनशीलता और चिंता को और बढ़ा दिया है.
ब्रिटेन के हैम्पशायर के शांत शहर फोर्डिंगब्रिज में दो अलग-अलग घटनाओं में दो नाबालिग लड़कियों से कथित बलात्कार के मामले में तीन किशोर लड़कों पर मुकदमा चल रहा है. साउथेम्प्टन क्राउन कोर्ट में अभियोजन पक्ष ने बताया कि आरोपियों ने हमले के दौरान वीडियो बनाए और हंसते रहे, जबकि एक पीड़िता बेहद डरी हुई और सुन्न महसूस कर रही थी. ट्रायल 28 जनवरी से चल रहा है. घटनाओं के समय लड़कों की उम्र 13 और 14 साल थी और अब वे 14 और 15 साल के हैं. कानूनी वजहों से उनकी पहचान छिपाई गई है. वे कुल आठ रेप के आरोपों से इनकार कर रहे हैं.
न्यूयॉर्क पोस्ट की खबर के अनुसार, एक 14 साल के लड़के ने स्नैपचैट पर 15 साल की लड़की से बातचीत की और उसे पार्क में मिलने बुलाया. लड़की ने बताया कि वह घबराई हुई थी, लेकिन लड़के को पसंद करने के कारण उसके साथ आराम महसूस कर रही थी. वह उसके साथ अंडरपास तक गई और वहां मिलने लिए राजी हुई. लेकिन तभी दूसरा लड़का और एक तीसरा लड़का आ गए और हालात बदल गए. अभियोजन पक्ष ने कहा कि तीनों ने उस पर दबाव डाला, वीडियो बनाए और हंसते रहे. उसने बताया कि वह पूरी तरह डरी हुई थी, उसका शरीर सुन्न हो गया था और वह लगातार कांप रही थी, जबकि लड़के करीब 90 मिनट तक रिकॉर्डिंग करते रहे. बाद में ये वीडियो फैल गए और उसे अपमानजनक मैसेज मिले.
दूसरी घटना: जनवरी 2025, रिक्रिएशन ग्राउंड के पास हमला
दूसरी 14 साल की लड़की का आरोप है कि तीनों लड़कों ने जनवरी 2025 में उसे धमकाकर ले जाकर हमला किया. पहले आरोपी ने उसे चाकू दिखाकर कहा कि वह अपना फोन (जिसमें एयरटैग था) एक दुकान में छोड़ दे ताकि उसकी मां उसे ट्रैक न कर सके. इसके बाद उसे रिक्रिएशन ग्राउंड और पास के खुले मैदान में ले जाया गया. दूसरे लड़के के फोन में रिकॉर्ड वीडियो में उसके साथ बलात्कार दिखा. लड़की ने बताया कि भागने की कोशिश करने पर उसे मारने की धमकी दी गई. हालांकि, सीसीटीवी में चाकू नहीं दिखा और एक गवाह ने कहा कि लड़की ने खुद ही फोन छोड़ने की बात कही थी. इस घटना में पहले आरोपी पर दो बलात्कार और अश्लील तस्वीरें लेने का आरोप है. दूसरे पर चार बलात्कार के आरोप हैं. तीसरे लड़के (तब 13 वर्ष) पर दो मामलों में सहायता करने का आरोप है.
अभियोजन पक्ष का बयान जोडी मिटेल केसी ने कहा कि आरोपियों ने पीड़िताओं की भावनाओं या उनकी इच्छा की परवाह नहीं की और सिर्फ अपनी इच्छा पूरी करना चाहा. तीनों आरोपी सभी आरोपों से इनकार कर रहे हैं. ट्रायल जारी है और जूरी के सामने और सबूत पेश किए जाएंगे. पुलिस ने जनवरी 2025 की घटना की जांच शुरू की थी.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









