
Volkswagen Golf GTI : 7 एयरबैग की सेफ्टी... 5.9 सेकंड में रफ्तार! फॉक्सवैगन ने भारत में लॉन्च की पावरफुल हैचबैक गोल्फ
AajTak
Volkswagen Golf GTI कंपनी की तरफ से भरतीय बाजार में कम्पलीट बिल्ट यूनिट (CBU) के तौर पर लाई जा रही है. कंपनी का कहना है कि इसके फर्स्ट बैच में शामिल 150 यूनिट की बुकिंग हो चुकी है. ये देश की सबसे महंगी हैचबैक में से एक है.
Volkswagen Golf GTI Price & Features: जर्मनी की प्रमुख कार निर्माता कंपनी फॉक्सवैगन ने आज भारतीय बाजार में अपनी मशहूर लग्ज़री हैचबैक कार 'Golf GTI' को आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए लॉन्च कर दिया है. इस कार की शुरुआती कीमत 53 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है. चूकिं कंपनी इसे कम्पलीट बिल्ट यूनिट (CBU) के तौर पर ला रही है इसलिए महंगी है. बता दें कि, पोजो जीटीआई (जो अब डिस्कंटीन्यू हो चुका है) के बाद ये भारतीय बाजार में फॉक्सवैगन का दूसरा GTI मॉडल है. कंपनी का कहना है कि भारत में पहली 150 यूनिट्स बुक हो चुकी हैं.
लुक और डिज़ाइन के मामले में ये बिल्कुल ग्लोबल मॉडल जैसी ही है. इसके फ्रंट में मैट्रिक्स एलईडी हेडलाइट्स एक पतली डीआरएल पट्टी से जुड़ी हुई हैं. बम्पर को स्टैंडर्ड गोल्फ (विदेश में बेचा जाता है) की तुलना में थोड़ा स्पोर्टी डिज़ाइन दिया गया है. इसके दोनों ओर X-शेप की एलईडी फ़ॉग लाइट दी गई है. नोज़ पर एक स्लीक लाल पट्टी चलती है, और ग्रिल पर एक GTI की बैजिंग दी गई है.
आगे के दरवाज़ों और टेलगेट पर और भी GTI बैज मौजूद हैं. इस पावरफुल हैचबैक में कंपनी ने 18-इंच (इसे 19 इंच तक अपग्रेड किया जा सकता है) के डुअल-टोन अलॉय व्हील्स दिए हैं. जो इसके परफॉर्मेंस को बेहतर करने के साथ ही इसके लुक को शानदार बनाते हैं. इसमें रेड ब्रेक कैलीपर्स भी दिए गए हैं जो इसे स्पोर्टी टच देते हैं. एलईडी टेल-लाइट्स को स्मोक्ड-आउट ट्रीटमेंट मिलता है, लेकिन वो आजकल ट्रेंड में चल रहे कनेक्टेड डिज़ाइन के साथ नहीं आते हैं. पीछे की ओर रूफ स्पॉइलर और दो एग्जॉस्ट टिप्स दिए गए हैं.
कंपनी ने इस कार को कुल चार कलर ऑप्शन में पेश किया है. जिसमें ग्रेनेडिला ब्लैक, किंग्स रेड, मूनस्टोन ग्रे और ओरिक्स व्हाइट शामिल हैं.
Golf GTI में कंपनी ने 2.0 लीटर की क्षमता का फोर सिलिंडर, टर्बो-पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया है. जो 265hp की पावर और 370Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसी इंजन का इस्तेमाल कंपनी ने अपनी टिगुआन आर लाइन (Tiguan R Line) एसयूवी में भी किया है. इस हैचबैक कार के इंजन को 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स से जोड़ा गया है जो फ्रंट व्हील को पावर डिस्ट्रीब्यूट करता है.
कंपनी का दावा है कि ये कार महज 5.9 सेकंड में ही 0 से 100 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है. देश की सबसे महंगी हैचबैक कार के तौर पर पेश की गई है पोलो जीटीआई की टॉप स्पीड 250 किमी प्रतिघंटा है. एक तुलना के तौर पर बता दें कि, मिनी कूपर एस जो इसका निकटतम प्रतिद्वंदी है वो 0 से 100 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ने में 6.6 सेकंड का समय लेता है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











