
Vivah Panchami date 2025: 24 या 25 नवंबर, कब मनाई जाएगी विवाह पंचमी? जानें यहां से सही तिथि
AajTak
Vivah Panchami date 2025: विवाह पंचमी का पर्व भगवान राम और देवी सीता की शादी की सालगिरह का प्रतीक है, जो प्रत्येक साल मार्गशीर्ष महीने में शुक्ल पक्ष के पांचवें दिन मनाया जाता है. इस दिन भक्त भगवान राम और देवी सीता की पूजा करते हैं. ऐसी मान्यता है कि इस दिन का उपवास रखने से भक्तों को मनचाहे वर की प्राप्ति होती है.
Vivah Panchami date 2025: हिंदू धर्म में विवाह पंचमी बहुत ही खास त्योहार मनाया जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को भगवान राम ने मां सीता से विवाह किया था. इस तिथि को श्रीराम विवाहोत्सव के रूप में भी मनाया जाता है. इसकी विवाह पंचमी के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि यह भगवान राम और माता सीता की शक्ति का प्रतीक माना जाता है. ये दिन बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इस दिन भगवान राम और मां सीता का विवाह करवाना शुभ होता है. इस बार विवाह पंचमी का पर्व 25 नवंबर 2025, मंगलवार के दिन मनाया जाएगा.
विवाह पंचमी 2025 तिथि (Vivah Panchami 2025 Tithi)
हिंदू पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह की पंचमी तिथि का प्रारंभ 24 नवंबर को रात 9 बजकर 22 मिनट पर होगा और तिथि का समापन 25 नवंबर को रात 10 बजकर 56 मिनट पर होगा. इसलिए, उदयातिथि के अनुसार, विवाह पंचमी 25 नवंबर को ही मनाई जाएगी.
विवाह पंचमी पर कैसे करवाएं श्रीराम और माता सीता का विवाह?
विवाह पंचमी के दिन सुबह स्नान करके श्रीराम विवाह का संकल्प लें, स्नान करके विवाह के कार्यक्रम का आरंभ करें. श्रीराम, माता सीता की प्रतिकृति की स्थापना करें, श्रीराम को पीले, मां सीता को लाल वस्त्र अर्पित करें. फिर, बालकांड में विवाह प्रसंग का पाठ करें या ऊं जानकीवल्लभाय नम: का जाप करें. उसके बाद, माता सीता और भगवान राम का गठबंधन करें, आरती करें, गांठ लगे वस्त्रों को सुरक्षित रख लें.
विवाह पंचमी के दिन करें ये काम

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











