
Virat Kohli Test Captaincy: विराट कोहली के बाद कौन होगा नया टेस्ट कप्तान? इन 3 नामों पर हो सकता है विचार
AajTak
टीम इंडिया के पास भविष्य में टेस्ट कप्तान के रूप में कौन होगा इस बात की तैयारी टीम मैनैजमेंट की तरफ से कभी दिखाई नहीं दी. ऐसे में टीम इंडिया के पास विराट कोहली के बाद टेस्ट टीम की कमान संभालने वाला कोई पुख्ता उम्मीदवार सामने नहीं दिख रहा है. फिर भी बोर्ड इन तीन नामों पर विचार कर सकता है.
Virat Kohli Test Captaincy: टी-20 और वनडे के बाद विराट कोहली ने टेस्ट कप्तानी से भी इस्तीफा दे दिया है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार के बाद विराट कोहली ने ये फैसला किया. अब बोर्ड के सामने टेस्ट में भी विराट के उत्तराधिकारी को चुनने का सिरदर्द बढ़ गया है. विराट की गैर-मौजूदगी में अभी तक रोहित शर्मा या केएल राहुल जैसे खिलाड़ी कमान संभालते रहे हैं. लेकिन अब बोर्ड को एक स्थायी विकल्प चुनना है. 🇮🇳 pic.twitter.com/huBL6zZ7fZ

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












