IND vs NZ: विराट कोहली नहीं शुभमन गिल हैं इंदौर के किंग, ODI में गरजा है बल्ला, कैसा है रोहित शर्मा का रिकॉर्ड
AajTak
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 वनडे इंटरनेशनल मुकाबलों की सीरीज का आज (18 जनवरी) अंतिम मुकाबला है, यह मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में हैं. आइए जानते हैं कि इस मैदान में बतौर गेंदबाज और बल्लेबाज किसका रिकॉर्ड शानदार रहा है.
इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच रविवार (18 जनवरी) को है. यह मुकाबला दोपहर 1-30 पर होगा. भारतीय टीम ने यहां अब तक कुल 7 वनडे मुकाबले 2006 से खेले हैं और सभी में जीत दर्ज की है. ऐसे में इस मैदान पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड 100 प्रतिशत है.
ऐसे में माना जा रहा है कि भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ भी शानदार प्रदर्शन कर जीत दर्ज करेगी और सीरीज को 2-1 से अपने नाम करेगी. वडोदरा में टीम इंडिया 4 विकेट से जीती, इसके बाद राजकोट में न्यूजीलैंड की टीम ने 7 विकेट से विजय हासिल की.यह भी पढ़ें: Team India ODI Stats Indore: 20 साल, 7 मैच 7 जीत... टीम इंडिया के लिए इंदौर का होलकर स्टेडियम है क्यों है 'सुपरलकी', न्यूजीलैंड की हार तय!
फिलहाल सीरीज 1-1 से बराबर है.इस मैदान पर एक पारी में सबसे बड़ा स्कोर 418/5 है. जो साल 2011 में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया. यही भारत का वनडे में सर्वश्रेष्ठ टीम स्कोर है. यह वही मैच था जब वीरेंद्र सहवाग ने तूफानी दोहरा शतक जड़ा था.
अगर इंदौर की बात करें तो यहां वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग के नाम है. उन्होंने 2 मैचों में 220 रन ठोके हैं, जिसमें उनका ऐतिहासिक 219 रन का दोहरा शतक भी शामिल है.यह भी पढ़ें: इंदौर वनडे से पहले महाकाल दरबार में लगाई विराट कोहली ने हाजिरी, सादगी से किया पूजन... कुलदीप यादव संग भस्म आरती में लिया हिस्सा, VIDEO
वर्तमान वनडे कप्तान शुभमन गिल का बल्ला भी इंदौर में खूब गरजा है. उन्होंने 2 मैचों में 216 रन बनाए हैं और दोनों ही पारियों में शतक जड़ा है.
रोहित शर्मा ने यहां 5 मैचों की 5 पारियों में 205 रन बनाए हैं, जिसमें उनका एक शतक भी शामिल है. वहीं न्यूजीलैंड के डेवोन कॉन्वे ने इंदौर में सिर्फ एक मैच खेला है और उसी में 138 रन ठोक दिए. श्रेयस अय्यर ने भी यहां एक मुकाबला खेला और शानदार शतक के साथ 105 रन बनाए. दूसरी ओर विराट कोहली के आंकड़े इंदौर में कुछ खास नहीं रहे हैं. उन्होंने 4 मैचों में सिर्फ 99 रन बनाए हैं, ऐसे में इस बार वह अपने आंकड़े को सुधारने के इरादे से मैदान में उतरेंगे.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










