
बांग्लादेश की उम्मीदों को जोर का झटका... आयरलैंड ने ग्रुप बदलने से मना किया, ICC असमंजस में
AajTak
मुस्ताफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर किए जाने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड अपनी खुन्नस निकाल रहा है. बीसीबी ने आईसीसी से मांग की थी कि उसकी टीम के टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले श्रीलंका में शिफ्ट किए जाएं. आईसीसी को मनाने में बांग्लादेशी बोर्ड जुटा हुआ है.
7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की सहमेजबानी में होने जा रहे आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा. पहले भारत-पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखने पर बहस छिड़ी. इसके बाद बांग्लादेशी टीम ने भारत में अपने मैच खेलने से इनकार किया.
ऐसे में इस टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की टेंशन बढ़ गई है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने आईसीसी के साथ मीटिंग में प्रस्ताव रखा था कि बांग्लादेश और आयरलैंड आपस में ग्रुप बदल लें, जिससे बांग्लादेश के मैच श्रीलंका खिसक जाएं. बोर्ड का तर्क था कि इससे लॉजिस्टिक बदलाव कम से कम होंगे
हालांकि क्रिकेट आयरलैंड ने बांग्लादेश के साथ ग्रुप बदलने के प्रस्ताव को पूरी तरह खारिज कर दिया है, जिससे बीसीबी के लिए स्थिति और मुश्किल हो गई है. क्रिकेट आयरलैंड ने साफ कर दिया है कि उसकी टीम का शेड्यूल जैसा है, वैसा ही रहेगा. यानी उसकी टीम अपने सभी ग्रुप-स्टेज मैच श्रीलंका के कोलंबो में ही खेलेगी.
आयरिश बोर्ड ने क्या कहा? क्रिकेट आयरलैंड के एक अधिकारी ने क्रिकबज से कहा, 'हमें आईसीसी से स्पष्ट आश्वासन मिला है कि हम मूल शेड्यूल से नहीं हटेंगे. हम निश्चित तौर पर श्रीलंका में ही ग्रुप-स्टेज खेलेंगे.' इस बयान के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की उम्मीदों पर सीधा झटका लगा है. बांग्लादेशी बोर्ड लगातार आईसीसी से आग्रह कर रहा है कि उसकी टीम के मुकाबले भारत की बजाय श्रीलंका में मैच दिए जाएं.
बांग्लादेश सरकार ने टीम, फैन्स, मीडिया और सपोर्ट स्टाफ की सुरक्षा पर चिंता जताई है. इसी वजह से बांग्लादेशी बोर्ड ने आईसीसी से मांग की है कि बांग्लादेश के मैच श्रीलंका में कराए जाएं और आयरलैंड के साथ ग्रुप बदलने पर विचार किया जाए. बीसीबी का मानना है कि सिर्फ ग्रुप स्वैप से ही यह संभव हो सकता है. लेकिन आयरलैंड के इनकार के बाद यह रास्ता भी बंद हो गया है.
अब स्थिति यह है कि बांग्लादेशी टीम भारत में खेलने को राजी नहीं हो रहा है. वहीं आईसीसी भी शेड्यूल बदलने को तैयार नहीं दिख रख रहा. साथ ही आयरलैंड ग्रुप स्वैप को मंजूर नहीं कर रहा. इससे टूर्नामेंट पर संशय गहराने लगा है. रिपोर्ट्स के अनुसार आईसीसी विकल्पों पर विचार कर रहा है, लेकिन फिलहाल कोई आधिकारिक निर्णय नहीं आया है.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










