
Virat Kohli: ‘पाजी आप अपने नाम...’, कब तक फेल होंगे कोहली? फूटा फैन्स का गुस्सा
AajTak
विराट कोहली एजबेस्टन में बड़ा स्कोर बनाने से चूक गए और 11 रन बनाकर आउट हुए. विराट कोहली के लगातार फेलियर पर फैन्स सोशल मीडिया पर नाराज़ हो गए.
टीम इंडिया के स्टार प्लेयर विराट कोहली एक बार फिर बड़ा स्कोर बनाने में फेल साबित हुए. एजबेस्टन टेस्ट में टीम इंडिया ने पहले बैटिंग की और पहले ही दिन भारत की हालत खराब हो गई. विराट कोहली भी सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हुए और इस स्पेशल टेस्ट में नाकाम साबित हुए. विराट कोहली का फेलियर लंबे वक्त से चल रहा है, ऐसे में फैन्स का गुस्सा उनपर फूटा. सोशल मीडिया पर विराट कोहली के आउट होने के बाद ही रिएक्शन की बाढ़ आनी शुरू हो गई. कुछ फैन्स ने ट्विटर पर लिखा कि विराट पाजी अपने नाम के हिसाब से नहीं खेल रहे हो. हम आपके 100 का इंतज़ार कर रहे हैं, लेकिन आपने फिर एजबेस्टन में निराश कर दिया.
@imVkohli pajji aap apne naam ke hisab se nahi khel raho ho. we are waiting for your hundred. But today you disappointed us at edgbaston.
कुछ फैन्स ने सोशल मीडिया पर लिखा कि विराट कोहली तो ओवररेटेड प्लेयर हैं. जबकि फैन्स ने लिखा कि विराट कोहली के बल्ले से कोई शतक निकले 950 दिन हो गए हैं. इसी तरह के कमेंट्स की बाढ़ ट्विटर पर छाई रही.
Kohli has tried every medicine in his bank to get back into runs except for one. He should just use Pant's approach. Just go for the kill from ball one@imVkohli #ENGvIND
आपको बता दें कि विराट कोहली ने एजबेस्टन टेस्ट की पहली पारी में सिर्फ 11 रन बनाए. इंग्लैंड के युवा प्लेयर मैथ्यू पोट्स ने उनका विकेट लिया, विराट कोहली के बल्ले का किनारा लेकर बॉल सीधा स्टम्प में जा घुसी.
Virat Kohli's Test average before January 2020: 54.97 Virat Kohli's Test average since January 2020: 27.48#ENGvIND

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. मोहम्मद आमिर ने 90 के दशक वाली टीम से तुलना करते हुए मौजूदा स्क्वॉड पर सवाल उठाए. शाहिद आफरीदी ने बड़े बदलाव की मांग की, जबकि शादाब खान ने प्रदर्शन से जवाब दिया. अब शादाब के बयान पर बासित अली भड़क उठे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.










