
VIRAL फोटो में ड्यूटी पर ब्रेस्टफीड कराती दिखी महिला, अफसरों ने मंगवाई माफी
AajTak
ब्रेस्टफीड की फोटो वायरल होने के बाद सीनियर अफसरों ने उन्हें सार्वजनिक रूप से गलती मानने और खेद प्रकट करने पर मजबूर कर दिया.
अपने बच्चे को ब्रेस्टफीड करा रही एक महिला की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. बाद में पता चला कि सिथोंग सोखा नाम की यह महिला कंबोडिया की पुलिसकर्मी है और ड्यूटी पर रहने के दौरान बच्चे को ब्रेस्टफीड करा रही थी. महिला पुलिसकर्मी के सीनियर अफसरों ने उन्हें सार्वजनिक रूप से गलती मानने और खेद प्रकट करने के लिए मजबूर कर दिया. अब इस घटना ने महिला अधिकारों को लेकर बहस छेड़ दी है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सीनियर अफसरों ने सिथोंग सोखा को जबरन खेद प्रकट करने के लिए दबाव डाला. इस दौरान सिथोंग सोखा से लिखवाया गया कि उसने कंबोडिया की महिलाओं और पुलिस फोर्स की प्रतिष्ठा को बदनाम किया है. लेकिन बाद में महिला मामलों के मंत्रालय ने सिथोंग सोखा के साथ किए व्यवहार पर आपत्ति जाहिर की. महिला मंत्रालय के एक सीनियर अफसर ने कहा कि सिथोंग सोखा के साथ किए गए व्यवहार को लेकर उन्हें काफी निराशा हुई है. असल में सिथोंग सोखा की तारीफ की जानी चाहिए थी. मंत्रालय ने कहा कि ऑनलाइन मीडिया में ध्यान खींचने के लिए सिथोंग सोखा ने अपनी तस्वीर में किसी तरह की कामुकता का इस्तेमाल नहीं किया था.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












