
Vipreet Rajyog 2025: 28 नवंबर को शनि मार्गी होकर बनाएंगे विपरीत राजयोग, इन राशियों को होगा लाभ
AajTak
Vipreet Rajyog 2025: 28 नवंबर को जब शनि मीन राशि में मार्गी होंगे, तब बन रहा विपरीत राजयोग कई राशियों के लिए बदलाव लेकर आएगा. इस संयोग से कई राशियों की किस्मत चमकने वाली है. तो आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में.
Vipreet Rajyog 2025: नवग्रहों में शनि को न्याय और कर्मफल के देवता के रूप में जाना जाता है. ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि शनि व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार ही परिणाम देते हैं. जब कोई ग्रह अपनी स्थिति या चाल बदलता है, तो उसका असर सभी राशियों पर देखा जाता है. करीब 138 दिनों तक शनि वक्री अवस्था में मीन राशि में स्थित रहे, लेकिन अब 28 नवंबर 2025 को वे पुनः मार्गी हो जाएंगे. शनि की इस दिशा परिवर्तन से एक विशेष विपरीत राजयोग का निर्माण होगा, जो कुछ राशियों के जीवन में बड़ा परिवर्तन और नए अवसर लेकर आएगा. आइए जानते हैं उन शुभ राशियों के बारे में.
1. वृषभ
शनि के मार्गी होने से वृषभ राशि वालों के लिए रुके हुए कार्यों में तेजी आएगी. अब तक जो प्रयास कर रहे थे, उनमें सफलता मिलेगी. व्यवसाय में नए अवसर और निवेश से लाभ के योग बन रहे हैं. परिवार और करियर दोनों में स्थिरता लौटेगी.
2. सिंह
शनि मार्गी होकर सिंह राशि वालों की मेहनत को सही दिशा देने जा रहे हैं. राह की रुकावटें खत्म होंगी. पुराने प्रयासों से अचानक सफलता मिलेगी. जो लोग बिजनेस या नई साझेदारी की सोच रहे हैं, उनके लिए यह समय बेहद शुभ रहेगा. भाग्य आपका साथ देगा. योजनाएं सफल होंगी.
3. मीन

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.












