
Video Viral: भंडारे में JCB से चलाई गई दाल, लोगों ने कहा – अच्छा है मैं अंधा हूं
AajTak
दाल को बनाने के लिए जेसीबी मशीन का इस्तेमाल करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. लोग इस तरह के खाने पर काफी सवाल उठा रहे हैं.
इंटरनेट पर हमेशा कुछ-न-कुछ वायरल होता रहता है. अभी हाल में एक अजीब वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए और काफी परेशान भी हुए. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि जो जेसीबी मशीन का इस्तेमाल निर्माण स्थल पर होता है, उस मशीन की मदद से भंडारे का खाना चलाया जा रहा है. इस वीडियो तो इंस्टाग्राम यूज़र नीरजाद नीरजाद ने शेयर किया है, जिसमें बड़ी मशीन को दाल के बर्तन को चलाते हुए दिखाया गया है. जेसीबी से खाना मिलाते देख लोग काफी परेशान हो रहे हैं और स्वास्थ्य को लेकर काफी सवाल उठा रहे हैं.
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को देखकर काफी चिंता जता रहे हैं और काफी मीम्स बना रहे हैं. किसी ने जेसीबी को "मास्टर शेफ" कहा तो किसी ने इसे "जुगाड़ की हद" बता दिया. लेकिन कई लोगों ने इसकी सफाई और सुरक्षा पर सवाल उठाए. उनका कहना है कि मिट्टी खोदने वाली मशीन का खाने में इस्तेमाल करना बेहद गंदा और नुकसानदायक है. एक यूजर ने लिखा- जानवर मवेशियों का चारा बनाते हैं. एक दूसरे यूजर ने लिखा-ये सब क्या देख रहा है, अच्छा है मैं अंधा हूं.
अब दाल में दलदल का स्वाद आएगा कमेंट्स में लोगों ने लिखा –अब दाल में दलदल का स्वाद आएगा. ये बेहद घिनौना है. इसके बाद इंस्टाग्राम पर एक और वीडियो डाला गया, जिसमें जेसीबी से दाल हिलाते और रोटियां बड़े ट्रकों में भरते हुए दिखाया गया.
अमन राज नाम के यूजर ने लिखा- भारतीय होने पर शर्म आती है. बिना क़ानून के कोई भी इस देश में नहीं रहना चाहता.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











