
Video Call पर गर्लफ्रेंड से बात कर रहा था युवक, अचानक नदी में गिरकर मौत
AajTak
फेसटाइम पर युवक गर्लफ्रेंड से बात कर रहा था. इसी दौरान वह पुल पर डिस्बैलेंस हो गया और अचानक नदी में गिर पड़ा. 50 मिनट तक वह नदी में रहा. सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी जान चली गई. युवक के परिवार की मदद के लिए लोगों ने फंडरेज की शुरुआत की है.
एक युवक नदी किनारे टहलते हुए वीडियो कॉल पर गर्लफ्रेंड से बात कर रहा था. इसी दौरान वह अचानक नदी में गिर गया. युवक के सिर में गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई.
मृतक युवक का नाम जेम्स ईस्ट है. जेम्स ईस्ट (25) ब्रिटेन के स्वानसी शहर के रहने वाले थे. वह जन्मदिन मनाने के लिए लंदन पहुंचे थे. जेम्स ने गर्लफ्रेंड अराबेला के साथ में समय बिताया, फिर दोनों अपने-अपने गंतव्य की ओर जाने लगे.
दोनों एक-दूसरे से फोन पर लगातार चैटिंग कर रहे थे. फिर जेम्स ने गर्लफ्रेंड को फेसटाइम पर कॉल किया. जेम्स लंदन में Thames नदी के किनारे पुल पर रुके और टिकने के लिए एक जगह जैसे ही बैठे, वह असंतुलित हो गए. फिर वह अचानक नदी में गिर पड़े. जेम्स की नदी में डूबने से मौत हो गई.
'सिर में चोट लगने से मौत' पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, सिर में चोट लगने से मौत हुई. जेम्स को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी बहन एबिजेल ब्लादन, मां सारा इवी ने कहा कि उसकी गर्लफ्रेंड हादसे के समय फेसटाइम पर बात कर रही थी. गर्लफ्रेंड अराबेला जेम्स को टैक्सी लेने के लिए रास्ता बता रही थी. जेम्स के परिजनों ने बताया कि हादसे के बाद वह करीब 50 मिनट तक पानी में डूबा रहा.
पढ़ाई करते हुए हुआ प्यार जेम्स लंदन स्कूल ऑफ इकोनोमिक्स में पढ़ रहे थे. इसी दौरान वह अराबेला को अपना दिल दे बैठे थे. बिजनेस डेवलपमेंट एग्जीक्यूटिव के तौर पर जेम्स की Trybe कंपनी में नौकरी लग गई थी.
जेम्स की बहन एबिजेल ने बताया कि उसे लंदन बहुत पसंद था. जेम्स अक्सर मजाक में कहता था कि वह घर केवल इसलिए आता है क्योंकि अपनी भांजी को बहुत प्यार करता है. एबिजेल ने यह भी कहा कि उसके बहुत सारे दोस्त थे. उसको सभी उसकी मुस्कराहट की वजह से पसंद करते थे.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







