
बस एक मुलाकात और पिघल गए US राष्ट्रपति... ग्रीनलैंड पर हंगामे के बीच नाटो चीफ क्यों कहलाए Trump Whisperer
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मार्क और उन्होंने ग्रीनलैंड और पूरे आर्कटिक क्षेत्र पर एक भविष्य के समझौते का फ्रेमवर्क तय करने पर सहमति बना ली है इसलिए अब यूरोपीय देशों पर वह टैरिफ नहीं लगाएंगे.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और NATO के महासचिव मार्क रुट्टे ने स्विट्जरलैंड के दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के दौरान एक द्विपक्षीय बैठक की. यह बैठक उस समय हुई जब ट्रंप ने पहले ग्रीनलैंड को लेकर यूरोपीय देशों पर टैरिफ लगाने और नियंत्रण की बात करते हुए विवाद खड़ा कर दिया था. कई यूरोपीय नेताओं ने इसका कड़ा विरोध किया और तनाव बढ़ गया था.
लेकिन दावोस में इस मुलाकात के बाद ट्रंप का यूरोप और नाटो को लेकर गुस्सा शांत नजर आया और ट्रंप यूरोपीय देशों पर लगाए गए 10 फीसदी टैरिफ से पीछे हट गए.
रुट्टे और ट्रंप की बातचीत का केंद्र ग्रीनलैंड को लेकर नियंत्रण का विवाद नहीं था, बल्कि पूरे आर्कटिक क्षेत्र की सुरक्षा और रणनीतिक स्थिरता थी. रुट्टे ने स्पष्ट किया कि बातचीत में ग्रीनलैंड की संप्रभुता या इसे डेनमार्क से अलग करने का मुद्दा नहीं उठाया गया. दोनों नेताओं ने आर्कटिक के बढ़ते वैश्विक तनाव, रूस-चीन की बढ़ती गतिविधियों और NATO सहयोग पर ध्यान केंद्रित किया है.
इस बैठक के बाद ट्रंप ने घोषणा की कि उन्होंने रुट्टे के साथ एक भविष्य के समझौते का फ्रेमवर्क तय किया है, जो ग्रीनलैंड और व्यापक आर्कटिक क्षेत्र में NATO सहयोग को मजबूत करेगा. उन्होंने कहा कि यह समझौता अमेरिका और NATO देशों दोनों के हित में है और इसी वजह से उन्होंने यूरोपीय देशों पर लगने वाले टैरिफ की धमकी वापस ले ली.
ट्रंप ने कहा कि वे एक फरवरी से लागू होने वाले 10 फीसदी टैरिफ को लगाना नहीं चाहते. इससे पहले वे यूरोपीय देशों को यह टैरिफ लगा देने की चेतावनी दे रहे थे अगर ग्रीनलैंड पर नियंत्रण की बात नहीं मानी गई. उन्होंने यह भी कहा कि वे सेना का इस्तेमाल नहीं करेंगे और परिस्थितियों को कूटनीति से संभालना चाहते हैं. बता दें कि यह टैरिफ एक फरवरी से लगने वाला था.
नाटो चीफ को Trump Whisperer क्यों कहा जा रहा?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







