
ट्रंप की टैरिफ चाल उल्टी पड़ेगी… भारत-यूरोपीय यूनियन की ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ से दुनिया में क्या बदलेगा?
AajTak
यूरोपीय संघ (EU) और भारत के बीच होने वाला यह समझौता दुनिया के सबसे बड़े सौदों में से एक हो सकता है, क्योंकि दोनों मिलकर वैश्विक अर्थव्यवस्था का बहुत बड़ा हिस्सा प्रतिनिधित्व करते हैं.
डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति अब उल्टा असर दिखाने लगी है. कनाडा द्वारा चीन के साथ किए गए अलग तरह के वाहन व्यापार समझौते के बाद अब यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने भारत के साथ एक बड़े मेगा डील का ऐलान किया है. इस डील को ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ भी कहा जा रहा है.
यूरोपीय काउंसिल के अध्यक्ष एंटोनियो लुईस सैंटोस दा कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन 25 से 27 जनवरी के बीच भारत के राजकीय दौरे पर आने वाली हैं. यह दौरा 77वें गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान होगा, जहां दोनों मुख्य अतिथि होंगे. इसके साथ ही 27 जनवरी को दोनों नेता 16वें भारत-EU शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता भी करेंगे.
भारत और EU मिलकर कितने बड़े हैं?
यूरोपीय संघ और भारत के बीच होने वाला यह समझौता दुनिया के सबसे बड़े सौदों में से एक माना जा रहा है. EU में 27 देश शामिल हैं, जिनमें फ्रांस, जर्मनी, स्पेन, स्वीडन और पोलैंड जैसे देश शामिल हैं. EU की कुल आबादी करीब 45 करोड़ है. भारत और EU की कुल आबादी मिलाकर 191.3 करोड़ होती है, जो कि दुनिया की कुल आबादी का 23 प्रतिशत है.
वर्ल्ड बैंक के आंकड़े कहते हैं कि अगर नाममात्र GDP (Nominal GDP) की बात करें तो 2024 में भारत और EU की संयुक्त GDP 23.41 ट्रिलियन डॉलर रही, जो कि वैश्विक GDP का 21 प्रतिशत है.
निर्यात के मामले में, भारत और यूरोपीय यूनियन मिलकर दुनिया के कुल निर्यात का 33 प्रतिशत और कुल आयात का 32 प्रतिशत हिस्सा रखते हैं.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








