
'कोई मुझे चूजा नहीं बुला सकता...', इजरायली शो में ऐसे बरसे 'ट्रंप', 'खामेनेई' बोले- वापस बंकर में जा रहा
AajTak
इजराइल के लोकप्रिय व्यंग्यात्मक कॉमेडी शो 'एरेत्ज नेहेदेरत' में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के बीच स्किट दिखाया गया. इसमें ट्रंप खामेनेई पर नाराज नजर आते हैं जिसके बाद खामेनेई बंकर में चले जाते हैं.
इजरायल के लोकप्रिय कॉमेडी शो Eretz Nehederet पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई का एक स्किट दिखाया गया है. स्किट में शो के किरदार ट्रंप और खामेनेई के बीच बातचीत को दिखाया गया है जिसमें ट्रंप खामेनेई पर झल्लाते नजर आ रहे हैं. वो कह रहे हैं कि कोई भी मुझे चिकन (चूजा) नहीं कह सकता.
इजराइल का लोकप्रिय कॉमेडी शो बुधवार रात चैनल 12 पर फिर लौट आया है. शो में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (जिनका किरदार उमर एत्जियॉन निभा रहे हैं) और ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई (जिनका किरदार यानिव बितोन ने निभाया) को दिखाया गया. मुकाबला इस बात पर हो रहा है कि 'मिडिल ईस्ट का नेक्स्ट स्टार' कौन बनेगा.
कॉमेडी शो के होस्ट एयाल किट्जिस ने ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच जारी तनाव का जिक्र किया और फिर ट्रंप को कॉल किया. ट्रंप फारस की खाड़ी में अलर्ट पर मौजूद एक एयरक्राफ्ट कैरियर पर आराम कर रहे थे और बाथरोब में ऐसे बैठे थे जैसे किसी यॉट पर छुट्टियां मना रहे हों.
ट्रंप ने फोन पर खामेनेई से बात की. खामेनेई ने उन्हें भरोसा दिलाया कि ईरान में प्रदर्शन के बाद उन्होंने देशभर में इंटरनेट बहाल कर दिया है और सब कुछ ठीक है. इस पर ट्रंप ने 'दुनिया में शांति कायम करने' की अपनी क्षमता की तारीफ करते हुए गर्व से कहा, 'डोनाल्ड ने फिर कर दिखाया!'
लेकिन तभी खामेनेई ने फोन रखने से पहले कह दिया, 'बाय, चूजे!' यह सुनकर ट्रंप नाराज हो गए और ईरानी नेता को चेतावनी देते हुए बोले, 'मुझे कोई चूजा नहीं बुला सकता.'
इसके बाद ट्रंप बौखलाए हुए दिखे और उन्होंने खामेनेई को धमकी कि वो उन्हें धरती से मिटा देंगे. ट्रंप की धमकियों से खामेनेई घबरा गए और पीछे हटते हुए बोले कि वो अपने बंकर में वापस जा रहे हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







