
अपनी तिजोरी का राज छिपाने के लिए PAK सांसदों ने निकाला 'कानूनी' रास्ता, संसद में नया बिल पारित
AajTak
पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने एक विधेयक पारित किया है, जो सांसदों को सुरक्षा कारणों से एक तय समय तक अपनी संपत्ति के विवरण को गोपनीय रखने की अनुमति देता है. अब सदन के स्पीकर या चेयरमैन यह तय कर सकेंगे कि संपत्ति का खुलासा सार्वजनिक किया जाए या नहीं.
पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने बुधवार को एक ऐसा विधेयक पारित किया है जिससे सांसदों को अपनी और अपने परिवार की संपत्ति के विवरण को गुप्त रखने की छूट मिल जाएगी. 'इलेक्शन (संशोधन) एक्ट, 2026' के तहत लाए गए इस बदलाव के बाद अब सांसद और सीनेटर एक साल तक अपनी संपत्ति का खुलासा सार्वजनिक रूप से न करने का विकल्प चुन सकते हैं.
पाकिस्तानी मीडिया 'डॉन' की रिपोर्ट के मुताबिक, इस कानून में तर्क दिया गया है कि यदि संपत्ति का सार्वजनिक खुलासा किसी सांसद या उसके परिवार की जान और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा करता है, तो इसे गोपनीय रखा जा सकता है.
इससे पहले, 'इलेक्शन एक्ट' की धारा 138 के तहत सभी सांसदों को हर साल 31 दिसंबर तक अपनी, अपने जीवनसाथी और बच्चों की संपत्ति का ब्यौरा चुनाव आयोग (ECP) को देना अनिवार्य था, जिसे आधिकारिक गजट में प्रकाशित किया जाता था.
एक वर्ष तक की छूट
स्पीकर और चेयरमैन के पास होगी ताकत नए संशोधन के अनुसार, अब संबंधित सदन के स्पीकर या सीनेट के चेयरमैन को यह अधिकार होगा कि वे किसी सदस्य की संपत्ति के विवरण को सार्वजनिक न करने का निर्देश दे सकें. हालांकि, सांसदों को अपनी संपत्ति का पूर्ण और सत्य विवरण गोपनीय रूप से चुनाव आयोग को जमा करना ही होगा. यह छूट एक बार में अधिकतम एक वर्ष के लिए दी जा सकेगी.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान: कराची की एक दुकान से मिलीं 30 लाशें, एक हफ्ते से जारी है यहां डेड बॉडीज के निकलने का सिलसिला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







