
पाकिस्तान ने स्वीकार किया ट्रंप का न्योता... गाजा में शांति के लिए 'बोर्ड ऑफ पीस' में होगा शामिल
AajTak
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि ट्रंप ने प्रधानमंत्री शहबाज को इस बहुपक्षीय बोर्ड में शामिल होने का आमंत्रण दिया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भी इस बोर्ड में शामिल होने का आमंत्रण मिला है.
पाकिस्तान ने बुधवार को गाजा में स्थायी शांति स्थापित करने के उद्देश्य से प्रस्तावित ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में शामिल होने की घोषणा की है. पाकिस्तान सरकार ने कहा कि यह कदम संयुक्त राष्ट्र के ढांचे के तहत गाजा शांति योजना के क्रियान्वयन को समर्थन देने की उसकी कोशिशों का हिस्सा है.
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को इस बहुपक्षीय बोर्ड में शामिल होने का आमंत्रण दिया था, जिसे पाकिस्तान ने स्वीकार कर लिया है. इस बोर्ड का गठन गाजा युद्ध को समाप्त करने और क्षेत्र में स्थायी शांति बहाल करने के उद्देश्य से किया गया है.
विदेश मंत्रालय के मुताबिक, पाकिस्तान की भागीदारी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2803 में उल्लिखित उद्देश्यों के अनुरूप होगी. पाकिस्तान ने उम्मीद जताई कि बोर्ड ऑफ पीस के गठन से गाजा में स्थायी संघर्षविराम, फिलिस्तीनियों के लिए मानवीय सहायता में बड़े पैमाने पर वृद्धि, और युद्ध से तबाह हो चुके गाजा पट्टी के पुनर्निर्माण की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे.
पाकिस्तान की उम्मीदें और फलस्तीन पर रुख
पाकिस्तान ने अपने बयान में फिलिस्तीन मुद्दे पर अपने पारंपरिक रुख को दोहराते हुए कहा कि वह फिलिस्तीनी जनता के आत्मनिर्णय के अधिकार का समर्थन करता रहेगा. इस्लामाबाद ने एक विश्वसनीय और समयबद्ध राजनीतिक प्रक्रिया की मांग की, जो अंतरराष्ट्रीय वैधता और संबंधित संयुक्त राष्ट्र प्रस्तावों के अनुरूप हो. पाकिस्तान ने स्पष्ट किया कि उसका लक्ष्य 1967 से पहले की सीमाओं पर आधारित एक स्वतंत्र, संप्रभु और भौगोलिक रूप से जुड़े फिलिस्तीनी राष्ट्र की स्थापना है, जिसकी राजधानी अल-कुद्स अल-शरीफ (यरूशलम) हो.
पाकिस्तान ने कहा कि वह बोर्ड ऑफ पीस का हिस्सा बनकर न केवल इन राजनीतिक उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में, बल्कि गाजा में लंबे समय से जारी संघर्ष से प्रभावित फिलिस्तीनी नागरिकों के दुख और पीड़ा को कम करने में भी रचनात्मक भूमिका निभाने को तैयार है.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








