
'जंग खत्म नहीं की तो दोनों मूर्ख होंगे...', जेलेंस्की से मिलकर ट्रंप का पुतिन को सख्त संदेश
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दावोस से रवाना होने से पहले मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि कल अमेरिका का एक प्रतिनिधिमंडल रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात करेगा.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को स्विट्जरलैंड के दावोस में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की. जेलेंस्की संग मुलाकात के बाद ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन के राष्ट्रपति संग उनकी मुलाकात अच्छी रही.
ट्रंप ने कहा कि जेलेंस्की से अच्छी मुलाकात हुई. रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म होना जरूरी है. हम इस युद्ध को समाप्त करने की दिशा में अभी काम करना है. हम उम्मीद करते हैं कि यह खत्म होगा. बहुत सारे लोग मारे जा रहे हैं.
हालांकि ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति के साथ बंद कमरे में हुई बातचीत के ब्योरे देने से इनकार किया. उन्होंने कहा कि इस बैठक में हाल ही में गठित बोर्ड ऑफ पीस पर कोई चर्चा नहीं हुई.
जेलेंस्की के संचार सलाहकार ने बताया कि ट्रंप के साथ राष्ट्रपति की मीटिंग अच्छी रही. यह बैठक तकरीबन एक घंटे की थी.
संदेश साफ है- युद्ध खत्म होना चाहिए
ट्रंप ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए उनका संदेश साफ है- इस युद्ध का अंत होना ही चाहिए. दावोस से रवाना होने से पहले मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात करेगा.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







