
पाकिस्तान में फंसी सरबजीत कौर पर होगी FIR? लाहौर की कोर्ट ने FIA से मांगी रिपोर्ट
AajTak
तीर्थयात्रा पर पाकिस्तान जाकर धर्म बदल शादी कर लेने वाली भारतीय नागरिक सरबजीत कौर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. सरबजीत पर अब एफआईआर की तलवार लटक रही है.
धार्मिक यात्रा पर पाकिस्तान जाकर शादी करने वाली भारतीय नागरिक सरबजीत कौर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. पाकिस्तान की कैद में मौजूद सरबजीत के खिलाफ इमिग्रेशन नियमों और पाकिस्तानी कानून के उल्लंघन को लेकर एफआईआर दर्ज हो सकती है. इससे जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई करते हुए लाहौर की सेशन कोर्ट ने पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी एफआईए से रिपोर्ट तलब की है.
पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष महिंदर पाल सिंह की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने एफआईए से रिपोर्ट मांगी है. याचिका में आरोप लगाया गया है कि सरबजीत कौर पिछले साल (2025) नवंबर की शुरुआत में सिख तीर्थयात्रा के वीजा पर पाकिस्तान आई थीं. वीज़ा की अवधि समाप्त हो जाने के बाद भी वह वहां रुकी रहीं, जो वीज़ा शर्तों का उल्लंघन है.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में शादी करने वाली भारतीय सिख महिला सरबजीत कौर गिरफ्तार, शेल्टर होम भेजी गई
याचिकाकर्ता के वकील अली चंगेजी ने कोर्ट में यह भी कहा कि नासिर हुसैन ने सरबजीत कौर को आश्रय और अन्य सहायता प्रदान कर उनके पाकिस्तान में बने रहने में मदद की. यह पाकिस्तानी कानून का उल्लंघन है. इस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने एफआईए के इमिग्रेशन अधिकारियों को 30 जनवरी तक रिपोर्ट और अपना पक्ष रखने के लिए कहा है. लाहौर सेशन कोर्ट में इस मामले पर अगली सुनवाई अब 30 जनवरी को होगी.
यह भी पढ़ें: भारत की सरबजीत को अब वापस भेज रहा PAK, तीर्थयात्रा के बहाने पहुंचकर मुस्लिम से की थी शादी
याचिकाकर्ता ने यह कहते हुए कोर्ट का रुख किया कि पहले एफआईआर दर्ज कराने के अनुरोध पर संबंधित अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की. याचिकाकर्ता की मांग है कि पाकिस्तानी कानून के तहत तीर्थयात्रा वीज़ा की पवित्रता बनाए रखने के लिए कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए. महिंदर पाल सिंह ने लाहौर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर सरबजीत को देश से निकालने की मांग की थी. हाईकोर्ट ने इस पर उनको निचली अदालत में अपील करने के लिए कहा था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







