
बॉन्डी बीच आतंकी हमले के शोक दिवस पर ऑस्ट्रेलिया में गोलीबारी, महिला समेत तीन की हत्या
AajTak
ऑस्ट्रेलिया में एक बार फिर से गोलीबारी की घटना सामने आई है. न्यू साउथ वेल्स में एक शख्स ने तीन लोगों की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को भी मार दिया. यह घटना ऐसे दिन हुई है जब बॉन्डी बीच को लेकर देशभर में शोक मनाया जा रहा था.
ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स राज्य में हुई गोलीबारी की घटनाओं ने पूरे इलाके में दहशत मचा दी. इस खूनी हमले में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है और वर्तमान में अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. यह हिंसक वारदात उसी दिन हुई जब ऑस्ट्रेलिया बॉन्डी बीच पर हुए आतंकी हमले के पीड़ितों के लिए राष्ट्रीय शोक दिवस मना रहा था.
पुलिस के अनुसार, गुरुवार को सबसे पहले हमलावर ने न्यू साउथ वेल्स के सेंट्रल वेस्ट इलाके में स्थित लेक कारगेलिगो कस्बे में एक महिला और पुरुष को उनकी कार के अंदर गोली मारी. शुरुआती जांच में महिला की पहचान हमलावर की पूर्व प्रेमिका के रूप में हुई है. इसके बाद आरोपी ने उसी कस्बे में दो अन्य व्यक्तियों को निशाना बनाया, जिसमें एक महिला की मौके पर मौत हो गई और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गया.
घटना की सूचना मिलते ही इमरजेंसी सेवाएं तुरंत मौके पर पहुंचीं. यह इलाका सिडनी से लगभग 600 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है. न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे सुरक्षित रहें और प्रभावित क्षेत्र से दूर रहें. पुलिस ने कहा है कि संदिग्ध हमलावर की पहचान कर ली गई है और उसे पकड़ने के लिए व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: चोटिल बांह, सीने पर हाथ... सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर कुछ यूं हुआ बॉन्डी बीच हमले के हीरो अहमद का स्वागत
स्थानीय सांसद रॉय बटलर ने इस घटना को अत्यंत दुखद बताया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं जताईं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी के पास लंबी दूरी की बंदूक है और वह कस्बे में कहीं छुपा हुआ हो सकता है.
यह हमला उस आतंकी हमले के बाद आया है जिसमें करीब एक महीने पहले बॉन्डी बीच पर यहूदी समुदाय के हनुक्का कार्यक्रम के दौरान 15 लोग मारे गए थे. उस सामूहिक गोलीबारी को ऑस्ट्रेलिया के इतिहास की सबसे भयावह घटनाओं में गिना जाता है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







