
दावोस में एक तरफ 'क्लाइमेट चेंज' पर चर्चा, दूसरी ओर रनवे पर खड़े दिखे 200 से ज्यादा प्राइवेट जेट
AajTak
19 जनवरी से शुरू हुई विश्व आर्थिक मंच (WEF) की सालाना बैठक के हर एजेंडे में इस बार 'सस्टेनेबिलिटी' और पर्यावरण प्रमुखता से शामिल है. जहां ज्यूरिख इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कमर्शियल फ्लाइट ट्रैफिक तीन गुना हो गया, वहीं आंकड़े बताते हैं कि 19 और 20 जनवरी के बीच हर घंटे औसतन पांच प्राइवेट जेट एयरपोर्ट पर उतरे.
दुनिया के सबसे ताकतवर और रसूखदार लोगों का जमावड़ा एक बार फिर स्विट्जरलैंड के अल्पाइन शहर दावोस में लगा है. 19 जनवरी से शुरू हुई विश्व आर्थिक मंच (WEF) की सालाना बैठक के हर एजेंडे में इस बार 'सस्टेनेबिलिटी' और पर्यावरण प्रमुखता से शामिल है. लेकिन विडंबना यह है कि इन मुद्दों पर चर्चा करने आ रहे खास मेहमान 'कार्बन-इंटेंसिव' (भारी प्रदूषण फैलाने वाले) प्राइवेट जेट विमानों से पहुंच रहे हैं.
3D विजुअलाइजेशन में उन वैश्विक हॉटस्पॉट्स को दिखाया गया है, जहां से प्राइवेट जेट्स में सवार विशिष्ट अतिथि 19 और 20 जनवरी के बीच ज्यूरिख इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे.
WEF 2026 के दौरान ज्यूरिख इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर प्राइवेट विमानों (कम से कम पांच) के आगमन के स्रोत दर्शाता डेटा. (डेटा: 19-20 जनवरी)
जहां ज्यूरिख इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कमर्शियल फ्लाइट ट्रैफिक तीन गुना हो गया, वहीं आंकड़े बताते हैं कि 19 और 20 जनवरी के बीच हर घंटे औसतन पांच प्राइवेट जेट एयरपोर्ट पर उतरे. इंडिया टुडे की OSINT (ओपन-सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इसी अवधि में दावोस के सबसे नजदीकी बड़े एयरपोर्ट ज्यूरिख पर कुल 216 प्राइवेट जेट आगमन की पहचान की.
आम दिनों में स्विस आल्प्स के भीतर स्थित यह छोटा एयरपोर्ट 100 से थोड़े अधिक विमानों की आवाजाही संभालता है. लेकिन 19 से 21 जनवरी के बीच तीन दिनों में यहां 850 से ज्यादा जेट उतरे.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







