
बांग्लादेश का 'चुनावी दंगल'!12 करोड़ वोटर तय करेंगे देश की तकदीर, इस्लामिक दलों और BNP में है मुकाबला
AajTak
बांग्लादेश में 12 फरवरी को होने वाले 13वें आम चुनाव के लिए प्रचार शुरू हो गया है. अवामी लीग पर प्रतिबंध के कारण बीएनपी 288 उम्मीदवारों के साथ मुख्य दावेदार है. इस्लामिक आंदोलन और जमात-ए-इस्लामी ने भी भारी संख्या में प्रत्याशी उतारे हैं.
बांग्लादेश में 13वें आम चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. 21 जनवरी से देशभर में सभी राजनीतिक दलों ने औपचारिक रूप से चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है. इसी दिन नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया पूरी हुई और उम्मीदवारों की अंतिम सूची भी जारी कर दी गई.
12 फरवरी को होने वाले आम चुनावों में पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने 288 कैंडिडेट उतारे हैं. शेख हसीना की अवामी लीग पर लगे प्रतिबंध के कारण बीएनपी को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है.
बांग्लादेश चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, इस्लामिक आंदोलन बांग्लादेश पार्टी ने 253 उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि 249 निर्दलीय उम्मीदवार भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. जमात-ए-इस्लामी ने 224, जातीय पार्टी ने 192 उम्मीदवार खड़े किए हैं
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश चुनाव में अमेरिकी 'डीप स्टेट' से जुड़ा संगठन IRI एक्टिव, जिसके सर्वे में यूनुस हीरो और भारत विलेन
इसके अलावा गण अधिकार परिषद के 90, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ बांग्लादेश के 65 और इंसानियत बिप्लब बांग्लादेश के 42 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. कट्टरपंथी संगठन बांग्लादेश खिलाफत मजलिस के 34 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे. जमात-ए-इस्लामी के साथ गठबंधन में उतरी नेशनल सिटीज़न पार्टी ने 32 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं.
वहीं जमात-ए-इस्लामी के साथ गठबंधन कर मैदान में उतरी नेशनल सिटीज़न पार्टी के 32 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे. 12 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक, बांग्लादेश में कुल 12 करोड़ 76 लाख पंजीकृत मतदाता हैं. विदेशों में रहने वाले मतदाताओं के लिए 122 देशों में 7.28 लाख पोस्टल बैलेट भेजे गए हैं. बुधवार से सभी दल पूरे जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुट गए हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







