
भारत को ट्रंप के 'बोर्ड ऑफ पीस' की जरूरत नहीं है: इयान ब्रेमर
AajTak
ब्रेमर ने यूक्रेन और गाजा में जारी युद्धों और वैश्विक शासन के भविष्य को लेकर अनिश्चितता के बीच कहा कि भारत जैसे देशों को अमेरिका से संवाद और बहुपक्षीय व्यवस्था की रक्षा के बीच संतुलन साधना होगा.
वैश्विक नेता जब डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे और अधिक अस्थिर कार्यकाल से निपटने की रणनीति पर विचार कर रहे हैं. ऐसे में जियो पॉलिटिकल एक्सपर्ट इयान ब्रेमर ने कहा है कि भारत, अमेरिका से मजबूत स्थिति में संवाद करने की क्षमता रखता है. इसमें प्रस्तावित ‘बोर्ड ऑफ पीस’ जैसे मुद्दे भी शामिल हैं.
दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की वार्षिक बैठक के दौरान इंडिया टुडे से बातचीत में ब्रेमर ने कहा कि भारत, अमेरिका का पार्टनर और मित्र बना हुआ है. यही रिश्ता भारत को यूरोप के कई अमेरिकी सहयोगी देशों की तुलना में ट्रंप के सामने अधिक मजबूती से अपनी बात रखने की गुंजाइश देता है.
यूरेशिया ग्रुप के अध्यक्ष ब्रेमर ने ट्रंप के दौर में अमेरिका के सहयोगियों और साझेदारों के बीच साफ अंतर बताते हुए कहा कि भारत, अमेरिका का पार्टनर और मित्र है. यूरोपीय देश अमेरिका के सहयोगी हैं. यह राष्ट्रपति ट्रंप के पार्टनर और मित्र होने से बिल्कुल अलग बात है.
उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजनीतिक निरंतरता और घरेलू सत्ता के कारण कई पश्चिमी नेताओं की तुलना में कहीं अधिक मजबूत दीर्घकालिक स्थिति में हैं. ब्रेमर ने कहा कि मोदी एक नेता के तौर पर लंबे समय के लिए बेहतर और अधिक स्थिर स्थिति में हैं. यही निरंतरता उन्हें यूरोप के कई नेताओं की तुलना में अधिक प्रभावी ढंग से ट्रंप के सामने अपनी बात रखने का अवसर देती है और पिछले कुछ दिनों में हमने इसे होते देखा भी है.
भारत को ‘बोर्ड ऑफ पीस’ का प्रस्ताव
डोनाल्ड ट्रंप के ‘बोर्ड ऑफ पीस’ को लेकर इयान ब्रेमर ने कहा कि इस बोर्ड में शामिल होने के लिए कोई अनिवार्य भुगतान नहीं है और जिस एक अरब डॉलर की राशि को लेकर चर्चा हो रही है, वह केवल स्थायी सदस्यता चाहने वाले देशों पर लागू होती है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







