
Vastu Upay: दुकान के सामने मौजूद ये चीजें बिगाड़ सकती हैं आपका बिजनेस, जान लें वास्तु नियम
AajTak
Vastu Upay: कई बार कड़ी मेहनत के बावजूद व्यापार नहीं बढ़ता, ऐसे में मुमकिन है कि आपकी दुकान की दिशा या सजावट में छिपे छोटे-छोटे वास्तु दोष ही सफलता की राह रोक रहे हों, जानते हैं उसके बारे में.
वास्तु शास्त्र के नियमों का मानना सिर्फ घर के लिए ही नहीं, बल्कि दुकान, शो-रूम या ऑफिस के लिए भी उतना ही जरूरी माना गया है. कहा जाता है कि अगर दुकान बनवाते समय वास्तु के नियमों का सही तरह से पालन किया जाए तो व्यापार में तरक्की, धन की वृद्धि और ग्राहकों की निरंतर आवक बनी रहती है. वहीं, वास्तु दोषों की अनदेखी करने से व्यवसाय में रुकावटें, नुकसान या ग्राहकों की कमी महसूस हो सकती है. आइए जानते हैं दुकान से जुड़े कुछ वास्तु नियंमों को जिसे भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
दुकान के सामने ना हों ये चीजें
वास्तु के अनुसार, दुकान के मुख्य द्वार या प्रवेश द्वार के सामने कुछ चीजें नहीं होनी चाहिए, क्योंकि ये सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को रोकती हैं.
सीढ़ियां: अगर दुकान के ठीक सामने सीढ़ियां हैं, तो यह शुभ नहीं मानी जातीं. इससे ग्राहकों का ध्यान भटकता है और ऊर्जा रुक जाती है.
टेलीफोन या बिजली का खंभा: यह भी बड़ी रुकावट माने जाते हैं. इनसे दुकान की प्रगति में बाधा आती है.
बड़ा पेड़: दुकान के सामने कोई बड़ा पेड़ भी नहीं होना चाहिए, क्योंकि इससे दुकान में आने वाली ऊर्जा का प्रवाह रुकता है और ग्राहकों की संख्या पर असर पड़ता है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












