
Vastu Tips For House Temple: घर के मंदिर में गलती से भी न रखें ये चीजें, जान लें वास्तु का नियम
AajTak
Vastu Tips For House Temple: घर के मंदिर को बेहद पवित्र माना जाता है. मान्यता है कि यहीं से सकारात्मक ऊर्जा निकलकर पूरे घर में फैलती है. इसलिए घर के मंदिर की साफ-सफाई का तो ध्यान रखना ही चाहिए, इसके अलावा कुछ वास्तु नियमों का पालन भी जरूर करना चाहिए.
Vastu Tips For House Temple: घर का मंदिर सिर्फ पूजा का स्थान नहीं, बल्कि पूरे घर की आध्यात्मिक और सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र माना जाता है. माना जाता है कि यहीं से शांति, सुख और समृद्धि पूरे घर में फैलती है. वास्तु शास्त्र में भी घर के मंदिर का विशेष महत्व बताया गया है. इसके अनुसार, मंदिर में कुछ चीजें रखना अशुभ माना जाता है, क्योंकि इनसे देवी लक्ष्मी की कृपा कम हो सकती है और नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ सकता है. तो आइए जानते हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मंदिर में किन वस्तुओं को नहीं रखना चाहिए .
टूटी या खंडित मूर्ति
मंदिर में ऐसी मूर्तियां या तस्वीरें जिनमें दरार हो या मूर्ति टूटी-फूटी हो उसे नहीं रखना चाहिए. वास्तु के अनुसार टूटी या खंडित मूर्तियां नकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं. ऐसी मूर्तियां अशुभ मानी जाती हैं. माना जाता है कि इनसे देवी-देवता प्रसन्न नहीं होते. अगर किसी मूर्ति में दरार आ जाए, तो उसे नदी या किसी पवित्र स्थान पर विसर्जित कर दें. अपने घर के मंदिर में नई मूर्ति की स्थापना कर लें.
नुकीली वस्तुएं
मंदिर में कैंची, चाकू, सुई, पिन या किसी भी प्रकार की नुकीली वस्तु नहीं रखनी चाहिए. नुकीली वस्तुएं क्रोध और अस्थिरता का प्रतीक मानी जाती हैं. वास्तु शास्त्र के मुताबिक ये मंदिर के शांत और सकारात्मक वातावरण को प्रभावित करती हैं. ऐसी वस्तुएं पूजा स्थल से दूर, रसोई या दूसरी जगहों पर रखें.
एक से ज्यादा शंख न रखें

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











