
Ustaad Bhagat Singh First Review Out: आ गया ‘उस्ताद भगत सिंह’ का पहला रिव्यू, पवन कल्याण की फिल्म बताई जा रही 'सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर'
ABP News
Ustaad Bhagat Singh First Review: पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस बीच फिल्म का फर्स्ट रिव्यू भी आ गया है जिसके मुताबिक ये एक बड़ी ब्लॉकबस्टर बनने वाली है.
पवन कल्याण की मच अवेटेड फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है. ये फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसका रणवीर सिंह की धुरंधर 2 से क्लैश होगा. हरीश शंकर द्वारा निर्देशित यह एक कॉप एक्शन ड्रामा है और इसकी रिलीज़ से पहले, इसके कई बेनिफिट शो दिखाए जाने की तैयारी है. इसके अलावा, कुछ लोगों को फ़िल्म रिलीज़ से पहले ही इसे देखने का मौक़ा भी मिला और इसी के साथ इसका फर्स्ट रिव्यू आ गया है.
आ गया ‘उस्ताद भगत सिंह’ का फर्स्ट रिव्यू123 तेलुगु की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म मेकर नवीन येरनेनी ने पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ का फाइनल वर्जन पहले ही देख लिया है. उन्होंने एक इवेंट में इस फिल्म का रिव्यू भी शेयर किया. उन्होंने कहा, “मैंने कल फिल्म देखी. यह एक बहुत बड़ी ब्लॉकबस्टर बनने वाली है. आप बहुत ज्यादा उम्मीदों के साथ फिल्म देखने जा सकते हैं, और फिल्म आपकी उम्मीदों पर पूरी तरह खरी उतरेगी. ‘उस्ताद भगत सिंह’ हरीश की तरफ़ से पवन कल्याण गारू को एक ट्रिब्यूट है.”
‘उस्ताद भगत सिंह’ के ट्रेलर के बारे मेंहाल ही मे रिलीज हुए ट्रेलर में पवन कल्याण को भगत सिंह के रूप में दिखाया गया है. वह एक मज़बूत और ईमानदार पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं. उनका किरदार बहादुर है और अन्याय के खिलाफ लड़ता है. कई सीन्स में उन्हें गुंडों को पीटते हुए और लोगों के लिए खड़े होते हुए दिखाया गया है. फिल्म में एक कॉमिकल थीम भी होगी, जो इसे एक फैमिली एंटरटेनर फिल्म बनाती है. ‘उस्ताद भगत सिंह’ 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में आ रही है., यह तारीख उगादी त्योहार से मेल खाती है. इससे पहले, फिल्म को 26 मार्च को रिलीज़ करने की प्लानिंग थी. लेकिन टीम ने इसे एक हफ़्ता पहले ही रिलीज़ करने का फ़ैसला किया, फ़ैन्स अब त्योहार और फिल्म, दोनों को एक साथ सेलिब्रेट करने का इंतज़ार कर रहे हैं. ये फिल्म एक पूरी तरह से मास एंटरटेनर लग रही है, जिसे ख़ास तौर पर पवन कल्याण के फैंस के लिए बनाया गया है.













