
शादी के 10 साल बाद दिव्यांका -विवेक के घर में आने वाला है नन्हा मेहमान? 41 की उम्र में मां बनेंगी एक्ट्रेस
ABP News
Divyanka-Vivek: दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दाहिया की शादी को 10 साल हो चुके हैं. वहीं रूमर्स फैले हुए हैं कि इस जोड़ी के घर में जल्द ही किलकारी गूंजने वाली है.
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया टीवी के मोस्ट पॉपुलर कपल हैं. इस जोड़ी को फैंस बेहद प्यार करते हैं और इनकी लाइफ से जुड़े हर अपडेट जानने के लिए भी काफी एक्साइटेड रहते हैं. वहीं रूमर्स हैं कि ये कपल अपनी ज़िंदगी का एक नया चैप्टर शुरू करने जा रहा है. दरअसल खबरों के मुताबिक दिव्यांका औप विवेक के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है.
शादी के 10 साल बाद पेरेंट्स बनने वाले हैं दिव्यांका-विवेक? दिव्यांका त्रिपाठी और विवेद दाहिया की शादी को 10 साल हो चुके हैं. वहीं रूमर्स हैं कि ये कपल अब अपने पहले बच्चे के वेलकम की तैयारी कर रहा है. ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक इस जोड़ी के करीबी सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी कि दोनों परिवार बहुत एक्साइटेड हैं और उन्होंने परिवार के सबसे नए सदस्य के आने की तैयारियां शुरू भी कर दी हैं.
गौरतलब है कि दिव्यांका और विवेक ने अपनी पर्सनल लाइफ को ज़्यादातर प्राइवेट ही रखा है, वहीं उनके करीबी लोग बताते हैं कि यह कपल अपने प्रेग्नेंसी फेज को अपनों के साथ चुपचाप एंजॉय कर रह है और जल्द ही एक 'बेबी शावर' सेरेमनी होस्ट किए जाने की उम्मीद है जिसमें कपल के टीवी इंडस्ट्री के करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल होंगे. हालांकि अभी तक न तो दिव्यांका और न ही विवेक ने प्रेग्नेंसी को लेकर कुछ भी ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया है.

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












