
श्रेया घोषाल लेंगी प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट? सिंगर ने एबीपी न्यूज संग बातचीत में किया बड़ा खुलासा
ABP News
Shreya Ghoshal: बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में एक चौकाने वाला खुलासा किया है, जिससे उनके फैंस काफी हैरान हैं. सिंगर मे लाइव परफॉर्मेंस में होने वाली लिप-सिंक को लेकर बात की है.
प्लेबैक सिंगिंग की दुनिया में अपनी मधुर आवाज से खास पहचान बनाने वाली मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. उन्होंने बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि कई भाषाओं में अनगिनत हिट गाने गाए हैं. 'तेरी मेरी', 'सुन रहा है ना तू', 'दीवानी मस्तानी' और 'मनवा लागे' जैसे कई सुपरहिट गानों देकर दर्शको को दीवाना बनाया है. वहीं हाल ही में सिंगर ने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट को लेकर ऐसा बयान दिया, जिसने फैंस को हैरान कर दिया.
लिप-सिंक को लेकर बोलीं श्रेया घोषाल दरअसल सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में 'एबीपी न्यूज' संग बातचीत में कहा कि वो लाइव परफॉर्मेंस में लिप-सिंक को लेकर तंग आ गई हैं. उन्होंने कहा कि कुछ आर्टिस्ट करते हैं ऐसा, लेकिन स्टेज पर लिप-सिंक करना ऐसी चीज है जिस पर वह कभी डिपेंड नहीं रहना चाहेंगी.
उन्होंने कहा, 'मुझे ये बहुत तकलीत देता है. जिस भी दिन मुझे ऐसा करना पड़ेगा, मैं उस दिन गाना गाना बंद कर दूंगी.' श्रेया घोषाल ने आगे कहा कि जब तक उनकी आवाज उनका साथ देगी और वो अपना रियाज जारी रखेंगी. वो हमेशा स्टेज पर खड़े होकर दर्शकों के लिए लाइव गाना ही पसंद करेंगी.

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












