
तलाक के बाद पहली बार नजर आईं हंसिका मोटवानी, अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में टेका माथा
ABP News
Hansik Motwani Golden Temple: बॉलीवुड एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी का हाल ही में तलाक हुआ है. जिसके बाद एक्ट्रेस पहली बार अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में माथा टेकने पहुंची हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी का हाल ही में तलाक हुआ है. एक्ट्रेस ने महज शादी के चार साल बाद ही सोहेल खटूरिया के साथ अपने रास्ते जुदा कर लिए हैं. जिसके बाद पहली बार उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और पब्लिक में भी नजर आईं. एक्ट्रेस अपनी मां के साथ अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंचीं, वहां उन्होंने माथा टेका और बाबाजी से आशीर्वाद भी लिया है.
मां के साथ पहुंचीं स्वर्ण मंदिरहंसिका तलाक लेने के बाद पहली बार पब्लिक में नजर आईं. उन्होंने मां मोना के साथ अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में माथा टेका. एक्ट्रेस ने इस दौरान की कुछ फोटोज भी शेयर की हैं. इन फोटोज के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'उन्होंन हमेशा मुझे थामे रखा है. वाहेगुरु दी मेहेर रहे.' इन फोटोज में एक्ट्रेस स्वर्ण मंदिर के बाहर हाथ जोड़े बैठी हैं. इसके अलावा दूसरी फोटो में उनकी मां मोना भी उनके साथ नजर आ रही हैं.
A post shared by Hansika Motwanni (@ihansika)













