
बॉर्डर 2 से लेकर जैज सिटी तक, ईद के मौके पर ओटीटी पर रिलीज हो रही ये फिल्में-सीरीज
ABP News
अगले हफ्ते ओटीटी पर कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं. ईद के मौके पर कई फिल्में फैंस को एंटरटेन करेगी. आइए जानते हैं ईद को मौके पर कौनसी फिल्में रिलीज होंगी.
मार्च के महीने में कई शानदार फिल्में और सीरीज रिलीज हुईं और अब आने वाले हफ्ते में आने वाली हैं. ईद के मौके पर भी कई फिल्मों ओटीटी पर धमाका करेंगी. बॉर्डर 2 को भी आप अब ओटीटी पर देख पाएंगे. आइए जानते हैं ईद के मौके पर कौनसी फिल्मों और सीरीज रिलीज हो रही हैं.
बॉर्डर 2 थिएटर में रिलीज के बाद अब फिल्म ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. फिल्म 20 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. फिल्म को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ जैसे स्टार्स थे. बॉर्डर 2 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
पीकी ब्लाइंडर्स: द इमॉर्टल मैनइसे टॉम हार्पर ने डायरेक्ट किया है. ये फिल्म पॉपुलर सीरीज 'पीकी ब्लाइंडर्स' की कहानी को आगे बढ़ाती है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर 20 मार्च से देख सकते हैं.

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












