
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
ABP News
Akshay Kumar Interview: अक्षय कुमार ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कॉमेडी फिल्मों को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि लोगों को हंसाना सबसे मुश्किल है, लेकिन कॉमेडी एक्टर्स को सम्मान नहीं मिलता.
एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं. यह फिल्म एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसे मशहूर निर्देशक प्रियदर्शन बना रहे हैं. अक्षय कुमार और प्रियदर्शन करीब 14 साल बाद एक साथ काम कर रहे हैं, जिसके टीजर को दर्शकों से बहुत प्यार मिला है. इसी बीच हाल ही में एक कार्यक्रम में अक्षय कुमार ने कॉमेडी फिल्मों और अपने करियर को लेकर खुलकर बात की है.
अक्षय ने इन निर्देशकों से सीखा कॉमेडी
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में एक बातचीत में अक्षय कुमार ने बताया कि अपने फिल्मी सफर में उन्होंने करीब 150 फिल्मों में काम किया है और 70 से ज्यादा निर्देशकों के साथ काम करने का मौका मिला है. लेकिन निर्देशक प्रियदर्शन के साथ उनकी खास ट्यूनिंग रही है. प्रियदर्शन के साथ काम करना हमेशा मजेदार रहा है और उन्होंने उनसे कॉमेडी के बारे में बहुत कुछ सीखा है. निर्देशक राजकुमार संतोषी से भी उन्होंने कॉमिक टाइमिंग और अभिनय की बारीकियां समझीं. अगर उन्हें कॉमेडी का थोड़ा भी ज्ञान है तो उसमें इन निर्देशकों का बड़ा योगदान है. कॉमेडी किसी को सिखाई नहीं जा सकती, यह कलाकार के अंदर से आती है.
कॉमेडी एक्टर्स को लेकर अक्षय का बयान

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












