
'हिंदू एक डरपोक कॉम है' डायलॉग पर 'धुरंधर 2' एक्टर ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब, बोले- 'मैं पाकिस्तान का नहीं हूं'
ABP News
Dhurandhar 2 Vivek Sinha: 'धुरंधर 2' फिल्म के ट्रेलर से एक्टर विवेक सिन्हा के डायलॉग 'हिंदू एक डरपोक कॉम है' पर उन्हें बहुत ट्रोल किया गया. अब एक्टर ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है.
'धुरंधर 2' फिल्म की रिलीज को अब महज दो ही दिन बाकी हैं. इस फिल्म को लेकर फैंस का क्रेज इतना ज्यादा है कि इसके हर एक किरदार को भी लोग असली ही मान बैठे हैं. इसी के चलते फिल्म की टीजर की रिलीज के बाद एक्टर विवेक सिन्हा को लोगों ने काफी ट्रेल किया है. फिल्म में विवेक ने एक डायलॉग बोला है 'हिंदू एक डरपोक कॉम है' जिसे लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल्स का सामना करना पड़ रहा है. इतना ज्यादा कि लोगों ने उन्हें पाकिस्तानी ही समझ लिया है. अब हाल ही में एक्टर ने अपने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है.
विवेक सिन्हा का जवाबदरअसल विवेक सिन्हा ने इस डायलॉग को बोलते हुए इंस्टाग्राम पर एक नई रील शेयर की थी. इस रील पर ही विवेक को लोगों ने खूब ट्रोल किया. इतना कि उन्हें पाकिस्तानी तक करार देदिया. जिसके बाद विवेक ने इंस्टाग्राम पर एक नई रील शेयर की, जिसमें उन्होंने लोगों से पूछा कि इतना गुस्सा वो क्यों कर रहे हैं. उन्होंने इस रील में ये भी क्लियर किया कि वो पाकिस्तानी नहीं हैं बल्कि भारत के ही हैं. विवेक ने इस रील में कहा कि, 'हाय, नमस्ते मेरा नाम है विवेक सिन्हा. कल मैंने एक वीडियो डाली थी कि डायलॉग धुरंधर पिक्चर का, भाई इतना गुस्सा, इतने सारे कमेंट्स?'
A post shared by vivek sinha (ज़हूर मिस्त्री) (@viveksinhaactor)













