
जल्द शादी के बंधन में बधंगे विजय और तृषा कृष्णन? एक्ट्रेस की मां ने दिया हिंट
ABP News
Vijay-Trisha Krishnan: इन दिनों सोशल मीडिया पर थलपति विजय और तृषा कृष्णन की शादी को लेकर चर्चा तेज हो गई हैं. एक्ट्रेस की मां के एक रिएक्शन से दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें और बढ़ गई हैं.
एक्टर थलपति विजय और तृषा कृष्णन इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. खबरें हैं कि दोंनो एक दूसरे के संग रिलेशलशिप में हैं. अब हाल ही में एक सोशल मीडिया एक्टिविटी ने इन अफवाहों को और हवा दे दी है. दरअसल, एक्ट्रेस की मां उमा कृष्णन के एक रिएक्शन के बाद फैंस के बीच नई चर्चा शुरू हो गई है.
दरअसल, विजय और तृषा के डेटिंग की खबरें पिछले कुछ समय से लगातार सामने आ रही हैं. इन चर्चाओं ने तब और जोर पकड़ लिया जब विजय और उनकी पत्नी संगीता के रिश्ते में दूरी की खबरें सामने आईं. इसके बाद विजय और तृषा एक शादी के रिसेप्शन में साथ नजर आए थे, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इनकी केमिस्ट्री को लेकर काफी बातें होने लगीं.
जल्द शादी करेंगे विजय और तृषा? इसी बीच सोशल मीडिया पर एक फैन का बनाया गया वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि विजय और तृषा जल्द ही शादी कर सकते हैं. हालांकि, इस खबर को लेकर अभी तक दोनों की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है. वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि विजय और तृषा कृष्णन चुनाव के बाद अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर सकते हैं.
एक्ट्रेस की मां ने दिया हिंटहालांकि, लोगों का ध्यान सबसे ज्यादा इस बात ने खींचा कि इस वीडियो को तृषा की मां उमा कृष्णन ने लाइक किया है. जैसे ही इस लाइक के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हुए, फैंस ने इसे लेकर अलग-अलग तरह की बातें करनी शुरू कर दीं. कई यूजर्स का मानना है कि शायद यह दोनों के रिश्ते को लेकर एक इशारा हो सकता है. कुछ लोगों ने तो यहां तक कह दिया कि यह रिएक्शन इस बात का हिंट हो सकता है कि दोनों स्टार्स अपने रिश्ते को अगले लेवल पर ले जाने की तैयारी कर रहे हैं.

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












