
जन्नत जुबैर और उनके भाई आयान पर हुआ हमला, यहां जानें पूरा मामला
ABP News
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक मानी जाने वाली जन्नत जुबैर और उनके भाई आयान जुबैर के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है.रिपोर्ट के अनुसार दोनों पर हाल ही में हमला हुआ है.
टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर अपनी एक्टिंग के साथ-साथ खूबसूरती और मासूमियत से भी लोगों का दिल जीत लेती हैं. इन दिनों जन्नत कलर्स चैनल के शो लाफ्टर शेफ 3 में नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है. लेकिन, इसी बीच उन्हें और उनके भाई आयान जुबैर को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान करके रख दिया है. रिपोर्ट के अनुसार जन्नत और आयान पर पनवेल में हमला हुआ है. रिपोर्ट की मानें तो इस हमले के दौरान जन्नत और आयान को चोटें भी आई हैं. इस खबर को सुनने के बाद जन्नत और आयान के फैंस काफी परेशान हो गए हैं.

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












