
The Kerala Story 2 BO Day 18: 'धुरंधर 2' की रिलीज से पहले 'द केरल स्टोरी 2’ की कमाई को झटका, 18वें दिन किया बस इतना कलेक्शन
ABP News
The Kerala Story 2 BO Day 18: 'द केरल स्टोरी 2’ की कमाई में तीसरे मंडे को काफी गिरावट दर्ज की जा रही है. हालांकि ये फिल्म 50 करोड़ के क्लब में एंट्री करने वाली है.
'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' सिनेमाघरों में धमाकेदार परफॉर्म कर रही है. रिलीज के दो हफ्ते में शानदार कमाई करने के बाद रिलीज़ के तीसरे वीकेंड पर भी इस फिल्म ने जबरदस्त उछाल के साथ शानदार कलेक्शन किया. चलिए यहां जानते हैं तीसरे मंडे टेस्ट में यानी 18वें दिन 'द केरला स्टोरी 2’ का कैसा हाल रहा है?
'द केरल स्टोरी 2’ ने रिलीज के 18वें दिन कितना किया कलेक्शन? काफी विवादों और कानूनी मुश्किलें झेलने वाली 'द केरला स्टोरी 2’ ने रिलीज के बाद से अब तक बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया है. हालांकि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर लगातार कमाई की है, लेकिन यह अपनी प्रीक्वल 'द केरल स्टोरी' की जबरदस्त कमाई की बराबरी नहीं कर पाई. उस फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई की थी.
लेकिन फिर भी ये अपने बजट वसूलने के साथ 50 फीसदी से ज्यादा मुनाफा बटोर कर साल की सबसे बड़ी प्रॉफिटेबल फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है. वहीं रिलीज के तीसरे वीकेंड में शानदार कमाई करने के बाद तीसरे मंडे को इसके कलेक्शन में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है.
'द केरल स्टोरी 2’ अब 50 करोड़ से इंचभर दूर'द केरल स्टोरी 2’ ने रिलीज के तीसरे वीकेंड तक उतार-चढ़ाव के साथ अच्छी कमाई की है. हालांकि तीसरे मंडे को इसके कलेक्शन में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है. बावजूद इसके ये एक बड़ा मील का पत्थर पार करने वाली है. दरअसल ये अब तक भारत में 48 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है ऐसे में ये 50 करोड़ी बनने से इंचभर दूर रह गई है. तीसरे मंगलवार तक ये फिल्म इस आंकड़े को छू लेगी. वहीं अब इसके पास अब कमाई केलिए तीन-चार दिन और बचे हैं क्योंकि 19 मार्च से सिनेमाघरों में रणवीर सिंह की फ़िल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' दहाड़ेगी. इस फिल्म के आने से द केरल स्टोरी 2 की कमाई पर असर पड़ेगा.

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












