
सारा अली खान की केदारनाथ एंट्री पर लगी रोक, मंदिर प्रशासन बोला- 'एफिडेविट में लिखना होगा मैं सनातनी हूं'
ABP News
Sara Ali Khan Kedarnath: एक्ट्रेस सारा अली खान के लिए अब केदारनाथ के दरवाजे बंद हो गए हैं. मंदिर प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए बिना एफिडेविट के एक्ट्रेस को मंदिर में प्रवेश देने से इंकार कर दिया है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान कितनी धार्मिक हैं ये तो हम सभी ने देखा है. सारा अक्सर केदारनाथ धाम के अलावा भी और भी कई मंदिरों के दर्शन करने जाती रहती हैं. जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर एक्ट्रेस फैंस को भी दिखाती हैं. खासतौर से बात करें केदारनाथ की तो, इस धाम से एक्ट्रेस का लगाव अलग ही है. वो साल में एक बार तो इस धाम के दर्शन करने के लिए जरूर जाती हैं. लेकिन अब सारा के लिए ये दर्शन इतने आसान नहीं होंगे.
सारा की केदारनाथ एंट्री पर लगी रोकसारा अली खान हर साल जितनी सहजता से केदारनाथ धाम के दर्शन करने जाती हैं, अब उनके लिए वो इतना आसान नहीं होगा. सारा को इसके लिए एक खास काम करना होगा. उन्हें प्रमाण देना होगा कि वो सनातनी हैं. ये हम नहीं कह रहे बल्कि ये मंदिर समिति का फैसला है. दरअसल हाल ही में बद्रीनाथ केदारनाथ मंदर समिति (BKTC) ने ये आदेश जारी किया है. 17 मार्च को हुई चार धाम यात्रा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में गैर सनातनियों का मंदिर में प्रवेश वर्जित बताया है.
A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)













