
2 घंटे 30 मिनट की हॉरर-कॉमेडी ने OTT पर मचाई धूम, 284% प्रॉफिट कमाकर मालामाल हुए थे मेकर्स
ABP News
Prakambanam Film: आज हम आपको एक ऐसी मलयालम फिल्म के बारें में बताने जा रहे हैं, जो कम बजट में बनी, लेकिन रिलीज के बाद थिएटर में खूब धूम मचाई. फिल्म से मेकर्स को 284% फायदा हुआ.
इंडिया में ऐसी कई फिल्में बनी हैं, जो कम बजट में तैयार होती हैं, लेकिन रिलीज के बाद बड़ा धमाका कर देती हैं. ऐसी ही एक मलयालम फिल्म है 'प्रकंबनम', जो बहुत ही कम बजट में बनी, लेकिन इसने रिलीज के बाद थिएटर में खूब धूम मचाई. वहीं अब ये फिल्म ओटीटी पर भी तहलका मचा रही हैं. ये फिल्म है 'प्रकंबनम'. आइए जानते हैं कि ओटीटी पर आप इसे कहां देख सकते हैं.
फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी एर्नाकुलम के एक हॉस्टल में रहने वाले तीन कॉलेज दोस्तों के ईर्द गिर्द घूंमती है. उनकी मौज-मस्ती भरी जिंदगी तब अजीबोगरीब घटनाओं और डरावनी चीजों में बदल जाती है जब उनमें से एक पर आत्मा का साया पड़ जाता है.













