
'मातृभूमि' के नए सॉन्ग 'चांद देख लेना' का टीजर हुआ रिलीज, दिखी सलमान खान-चित्रांगदा सिंह की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
ABP News
सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'मातृभूमि' को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में फिल्म का तीसरा गाना 'चांद देख लेना' का टीजर रिलीज किया गया है. जिसमें सलमान और चित्रांगदा की शानदार केमेस्ट्री देखने को मिली.
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म का गाना 'मातृभूमि' जबरदस्त सफल रहा. इस गाने ने सभी प्लेटफॉर्म्स पर 50 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं वेलेंटाइन डे पर रिलीज हुए 'मैं हूं' गाने को भी दर्शकों के ढेर सारे प्यार मिला. वहीं अब सलमान खान फिल्म्स ने फिल्म के तीसरे गाने 'चांद देख लेना' का टीजर रिलीज कर दिया है.
'मातृभूमि' के नए सॉन्ग 'चांद देख लेना' का टीजर हुआ रिलीजयह टीजर फिल्म की भावनात्मक दुनिया की एक प्यारी सी झलक दिखाता है. सलमान खान और चित्रांगदा सिंह पर फिल्माया गया यह गाना उस प्यार का नाम है जो दूरियों, बलिदान और जुदाई के दर्द के बावजूद बना रहता है. टीजर एक आर्मी ऑफिसर की जिंदगी की उस हकीकत को दिखाता है, जो सिर्फ युद्ध के मैदान की बहादुरी तक सीमित नहीं है, बल्कि उन रिश्तों पर पड़ने वाले भावनात्मक असर को भी बयां करती है जो घर पर इंतज़ार कर रहे होते हैं.
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)













