
'ये बेहद शर्म की बात है', ऑस्कर 2026 में धर्मेंद्र को नजरअंदाज किए जाने पर भड़कीं हेमा मालिनी, ईशा देओल ने कह दी ऐसी बात
ABP News
Hema Malini On Dharmendra: ऑस्कर 2026 में भारतीय दिवंगत दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को नजरअंदाज किए जाने पर हेमा मालिनी ने रिएक्ट किया है. उन्होंने इसे शर्मनाक बताया
15 मार्च को ऑस्कर अवॉर्ड्स 2026 आयोजित किए गए थे. 'इन मेमोरियम' सेगमेंट भी इसमें शामिल था, जिसमें पिछले एक साल में दुनिया को अलविदा कहने वाली इंडस्ट्री की हस्तियों को श्रद्धांजलि दी गई थी. हालांकि, पिछले साल दुनिया से रुखसत हुए दिग्गज भारतीय अभिनेता धर्मेंद्र का नाम इस श्रद्धांजलि सूची से नदारद था. हालांकि, ऑस्कर की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी डिटेल्ड लिस्ट में धर्मेंद्र का नाम शामिल था, लेकिन लाइव टीवी टेलीकास्ट के दौरान उनका नाम न देखकर फैंस निराश हो गए. अब, दिवंगत दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की पत्नी और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने ऑस्कर की इस अनदेखी पर अपना रिएक्शन दिया है और इसे बेहद शर्मनाक कहा है.
हेमा मालिनी ने ऑस्कर की आलोचना कीबॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए, हेमा मालिनी ने अपनी निराशा ज़ाहिर की, और कहा कि इतने ग्लोबल महत्व वाले एक्टर को नजरअंदाज़ करना शर्म की बात है. दिग्गज अभिनेत्री ने कहा, "बेशक, यह शर्म की बात है. उनके लिए यह शर्म की बात है कि उन्होंने एक ऐसे एक्टर को नज़रअंदाज़ किया जो दुनिया के कई हिस्सों में इतने सारे लोगों के लिए बहुत मायने रखता है. धर्मजी को हर जगह जाना और पहचाना जाता था."
नजरअंदाज किए जाने से कोई फर्क नहीं पड़ताहालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें इस नज़रअंदाज़ किए जाने से कोई फ़र्क नहीं पड़ता. उन्होंने कहा, "उन्हें अपनी ज़िंदगी में कभी ज़्यादा अवॉर्ड्स नहीं मिले. उन्हें ऑस्कर की परवाह क्यों करनी चाहिए? हम दोनों, हम अपने देश में प्यार पाकर खुश थे. लेकिन अवॉर्ड्स हमेशा उनसे दूर रहे. यहां तक कि मुझे लाल पत्थर और मीरा में अपनी बेस्ट परफ़ॉर्मेंस के लिए भी कोई अवॉर्ड नहीं मिला."
बता दें कि ऑस्कर के लाइव टेलीकास्ट के बाद, कई इंडियन फैंस ने धर्मेंद्र को शामिल न करने पर सोशल मीडिया पर अपनी नाराज़गी ज़ाहिर की थी. एक फैन ने बॉलीवुड के एक लेजेंड का अपमान करने के लिए एकेडमी अवॉर्ड्स की बुराई की, जबकि दूसरे यूज़र ने भी यही बात दोहराते हुए सवाल किया कि इतनी हाइप के बावजूद इंडियन आइकॉन को पहचान क्यों नहीं मिली.

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












