
Dhurandhar 2 Advance Booking Day 1: ‘धुरंधर 2’ का रिलीज से पहले भौकाल, एडवांस बुकिंग में कर डाली रिकॉर्ड तोड़ कमाई, बंपर ओपनिंग तय!
ABP News
Dhurandhar 2 Advance Booking Day 1: ‘धुरंधर 2’ की दीवानगी देखते ही बन रही है. इसी के चलते पेड प्रीव्यूज के बाद अब पहले दिन के लिए इसकी रिकॉर्ड तोड़ एडवांस बुकिंग हो रही है.
आदित्य धर निर्देशित 'धुरंधर 2' को लेकर एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है. ये मच अवेटेड फिल्म इस 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है लेकिन ये रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है. दरअसल 18 मार्च को पेड प्रीव्यू शो के लिए धुआंधार प्री सेल करने के बाद अब ये पहले दिन की एडवांस बुकिंग में भी गदर परफॉर्म कर रही है. चलिए यहां जान लेते हैं इस फिल्म ने अब तक कितनी प्री टिकट सेल कर ली है.
‘धुरंधर 2’ ने कितनी कर ली एडवांस बुकिंग? धुरंधर: द रिवेंज' के लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है. वहीं स्पेशल प्रीव्यू और फ़िल्म के आधिकारिक ओपनिंग डे के प्री सेल कलेक्शन को मिलाकर, यह फ़िल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास में बॉक्स ऑफ़िस पर सबसे बड़ी शुरुआत कर सकती है. ‘धुरंधर: द रिवेंज' या ‘धुरंधर 2' को रिलीज होने में अब 2 दिन बचे हैं और इसके एडवांस बुकिंग के आंकड़ों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.
'धुरंधर 2' की हिंदी वर्जन में हो रही सबसे ज्यादा प्री बुकिंग'धुरंधर 2' फिलहाल हिंदी वर्जन में सबसे आगे चल रहा है, और टिकटों की बिक्री का ज़्यादातर हिस्सा इसी से आ रहा है. हालांकि तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में डब किए गए वर्जन भी कुल मिलाकर फिल्म की रफ्तार को बढ़ा रहे हैं, भले ही उन्हें पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' से मुकाबला करना पड़ रहा हो.
'धुरंधर 2' की हाई डिमांड के चलते 24 घंटे चलेंगे शोज'धुरंधर 2' की हाई डिमांड मांग को देखते हुए, सिनेमाघर अब नए शो जोड़ने की होड़ में लगे है. वे देर रात और आधी रात के बाद तक भी शो चला रहे हैं. इस तरह, 'धुरंधर 2' भारत के कई हिस्सों में चौबीसों घंटे शो पाने वाली भारतीय सिनेमा की ताजा फ़िल्म बन गई है. मुंबई और ठाणे में, पीवीआर चकाला और मूवी मैक्स सायन जैसे थिएटरों में वीकेंड पर शो सुबह 1:50 बजे से ही शुरू होंगे और अलग-अलग स्क्रीन पर रात 11:30 बजे तक चलते रहते हैं.













