
ओटीटी पर आते ही छाई ये 1 घंटा 52 मिनट की फिल्म, इस मूवी के आगे कोरियन ड्रामा भी हैं फेल
ABP News
Made In Korea: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 12 मार्च को रिलीज हुई एक तमिल फिल्म आते ही नंबर 1 बन गई है. इस फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है और इसे देखने के बाद आप कोरियन ड्रामा भूल जाएंगे.
कई फिल्में ऐसी होती हैं जो रिलीज होते ही दर्शकों का दिल जीत लेती हैं. ओटीटी पर हाल ही में रिलीज हुई एक फिल्म भी 24 घंटे के भीतर ही नंबर 1 ट्रेंड करने लगी है. दरअसल हम बात कर रहे हैं तमिल फ़िल्म 'मेड इन कोरिया' की. इस फिल्म ने आते ही ओटीटी पर कब्जा कर लिया है. ये फिल्म कॉमेडी और इमोशन से भरी हुई है जो आपका दिल छू लेगी. चलिए यहां जान लेते हैं ये कहां स्ट्रीम हो रही है और इसकी कहानी क्या है?
कहां स्ट्रीम हो रही है 'मेड इन कोरिया'?
बता दे कि मेड इन कोरिया ओटीटी के प्लेटफॉम नेटफ्लिक्स पर 12 मार्च से स्ट्रीम हो रही है. ये एक घंटा 52 मिनट लंबी है और काफी हार्ट टचिंग फिल्म. इसे क्रिटिक्स से भी पॉजिटिव रिव्यू मिले हैं. इसी के साथ इसने आते ही प्लेटफॉर्म पर दबदबा बना लिया है, अगर आपने इसे नहीं देखा है तो वीकेंड के लिए इसे आप अपनी वॉच लिस्ट में शामिल करना ना भूलें

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












