
Dhurandhar 2 BO Day 1 Prediction: 'धुरंधर 2' तोड़ेगी कमाई के सारे रिकॉर्ड, बन सकती है बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर, जानें- बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन
ABP News
Dhurandhar 2 Box Office Day 1 Prediction: 'धुरंधर 2' के प्रीव्यू शोज में बस कुछ ही घंटे बचे हैं और 19 मार्च को ये फिल्म पूरी तर रिलीज हो जाएगी. फिल्म के ओपनिंग डे पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की उम्मीद है.
आदित्य धर निर्देशित 'धुरंधर: द रिवेंज' के हाल के सालों की मच अवेटेड भारतीय फिल्मों में से एक बन गई है, जिसकी पॉपुलैरिटी 'बाहुबली' और 'पुष्पा' के सीक्वल के बराबर है. रणवीर सिंह स्टारर फिल्म के लिए लोगों की दीवानगी की अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि प्रीव्यू शो और रेग्यूलर शो दोनों के लिए धुआंधार एडवांस बुकिंग हुई है और प्री सेल कलेक्शन में ही ‘धुरंधर 2’ कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है. वहीं फिल्म के प्रीमियर शो में 24 घंटे से भी कम समय बचा है और 19 मार्च को ये फुल फ्लैज्ड देश और दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी. ऐसे में जानते हैं ये फिल्म रिलीज के पहले दिन और ओपनिंग वीकेंड पर कितनी कमाई कर सकती है.
'धुरंधर 2' की एडवांस बुकिंग रिपोर्टरणवीर सिंह स्टारर फिल्म की एडवांस बुकिंग आसमान छू रही है. इसकी रिलीज में एक दिन से कम समय बचा है और इसके प्रीव्यू शो से ये सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक 47.91 करोड़ की कमाई कर चुकी है. यह आसानी से एक नया भारतीय रिकॉर्ड है. इन सबके बीच ‘धुरंधर 2’ की भारत में पहले दिन की एडवांस बुकिंग तीन दिन पहले शुरू हुई थी जिसमें ये अब तक बिना ब्लॉक सीटों के 29.06 करोड़ और ब्लॉक सीटों के साथ 38.57 करोड़ कमा चुकी है. वहीं ओवरसीज में इसकी वीकेंड के लिए प्री सेल 75 करोड़ से ज्यादा हो चुकी है. इसी के साथ धुरंधर 2 की कुल प्री सेल्स162 करोड़ से ज्यादा है (ब्लॉक सीटों के साथ)
‘धुरंधर 2’ कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग? पेड प्रीव्यू टिकटों ने धुरंधर 2 को बहुत मदद की है.फिल्म को लेकर ट्रेड एनालिस्टों का प्रीडिक्शन है कि ये फिल्म शाहरुख खान की पठान (57 करोड़ रुपये) और रणबीर कपूर की एनिमल (63 करोड़ रुपये) से भी ज्यादा कमाई करेगी.
पहले दिन कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है ‘धुरंधर 2’बता दें कि पुष्पा 2 का वर्ल्डवाइड पहले दिन का 274 करोड़ रुपये का कलेक्शन भले ही सेफ हो, लेकिन बाहुबली 2 (214 करोड़ रुपये) और आरआरआर (223 करोड़ रुपये) के रिकॉर्ड खतरे में हैं. जवान (129 करोड़ रुपये) का ऑल टाइम बॉलीवुड रिकॉर्ड टूटना तय है.













